---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 12: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर सरेंडर! दमदार कहानी के बाद भी क्यों डूबी रितेश देशमुख की फिल्म?

Raja Shivaji Box Office Collection Day 12: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का दो हफ्तों के अंदर ही दम निकलता दिख रहा है। उनकी फिल्म की कमाई इतनी गिर गई है कि, इसका बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 13, 2026 12:33 अपराह्न

Raja Shivaji
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपना ‘राजा शिवाजी’ फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। ये मराठा साम्राज्य के महान संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्षों और उनकी विजयों पर आधारित फिल्म है। इसका बजट 100 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इसे मराठी और हिन्दी भाषा में रिलीज किया गया है। लेकिन रिलीज के 12वें दिन तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कमाई बहुत अधिक गिर गई है। जिसके कारण बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है। रिलीज के 12 वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का बजट 100 करोड़ से ज्यादा है। इसने मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपए कमाए थे। ये कलेक्शन 3858 शोज से हुआ है। भारत में इस फिल्म की कमाई 73.15 करोड़ तक हो गई है। ओवर सीज में भी फिल्म काफी स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है।ऑपनिंग डे पर इस मूवी ने 11.35 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरता चला गया। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की कॉमेडी हॉरर फिल्म  ‘भूत बंगला’ से है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रितेश देशमुख की  फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

‘राजा शिवाजी’ फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सलमान खान, फरदीन खान और खुद रितेश हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 10 साल की मेहनत और रिसर्च से लगभग 4 साल शूटिंग करके बनाया गया है। मराठी और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में इसे रिलीज किया गया। इस फिल्म के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को माना जा रहा है। वहीं, हिन्दी भाषा में इसने उम्मीद से बहुत ही कम कमाई की है। जिसके कारण इसका कलेक्शन गिरा है। वहीं, सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख की इस फिल्म के VFX और CGI की कमी की काफी ट्रोलिंग हुई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3

जुलाई 13, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 13, 2026

Imtiaz Ali

जुलाई 13, 2026

Jasmine Sandlas

जुलाई 12, 2026