---Advertisement---

CM Yogi से मिले सुपरस्टार Rajinikanth ने छुए पैर तो अटकलों का बाजार गर्म! क्या है साथ में Jailer दिखने के मायने

Rajinikanth: रजनीकांत को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर‘ ताबड़तोड़ कमाई करने में अपना एक अलग परचम लहरा रही है। कमाई के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है लेकिन इस सब के बीच उनकी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीरें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Rajinikanth
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth: रजनीकांत को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर‘ ताबड़तोड़ कमाई करने में अपना एक अलग परचम लहरा रही है। कमाई के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है लेकिन इस सब के बीच उनकी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों को देख लो अलग-अलग कयास लगा रहे हैं और भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकियों के मायने क्या है इसे लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं आखिर कब और कहां मिले सीएम योगी आदित्यनाथ से रजनीकांत।

साथ में देखे फिल्म

मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांत और सीएम योगी की मुलाकात लखनऊ में हुई थी। जहां सुपरस्टार मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि रजनीकांत योगी आदित्यनाथ के फ्री होने का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद दोनों मिले। साथ में रजनीकांत और सीएम योगी जेलर भी एंजॉय करते नजर आए। एक साथ दोनों दिग्गजों ने इस फिल्म को एंजॉय किया।

कार से उतरकर रजनीकांत ने छुए पैर

वहीं इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कार से उतरते ही योगी के पैरों में रजनीकांत झुक जाते हैं और उनके पैर छूते हैं। वहीं सीएम योगी उन्हें उठाकर नमस्ते करते हुए नजर आते हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर क्या है इसके मायने। क्या यह आगामी चुनाव के लिए है क्योंकि इस दावपेंच से बीजेपी को भी फ़ायदा है।

पहले भी भाजपा की तारीफ कर चुके साउथ स्टार

यह पहली दफा नहीं है जब रजनीकांत और भाजपा की नजदीकियां दिखी है। इससे पहले भी आर्टिकल 370 कश्मीर से हटाने के बाद रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और इसे देश के हित में कदम बताया था। वहीं रजनीकांत पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को कृष्ण अर्जुन की जोड़ी बता चुके हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि रजनीकांत की पीएम मोदी और अमित शाह से बढ़ती नजदीकियों के मायने क्या है इसका तो नहीं पता लेकिन रजनीकांत से बीजेपी के रिश्ते से उन्हें साउथ में फायदा मिल सकता है क्योंकि साउथ में लोग रजनीकांत को बहुत चाहते हैं।

ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘जेलर’

गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। फिलहाल यह फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अगर हालिया रिपोर्ट की माने तो ‘जेलर’ भारत में 300 करोड़ के आंकड़े को नहीं पार कर चुकी है लेकिन वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में ‘कालवा‘ गाने में तमन्ना भाटिया भी तहलका मचाती हुई दिखी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026