---Advertisement---

‘मिलने बुलाया है आज…’ Bhool Chuk Maaf के बाद Maalik Teaser को लेकर Rajkummar Rao ने बढ़ाई लोगों की बेताबी! खतरनाक लुक देख फैंस हुए मतवाले

Rajkummar Rao: मालिक टीजर को लेकर राजकुमार राव ने की अनाउंसमेंट तो सोशल मीडिया पर यूजर्स करने लगे जबरदस्त कमेंट।क्रेज़ी फैंस क्या कह रहे हैं। आइए देखते हैं भूल चूक माफ एक्टर का यह नया अवतार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2025 11:57 पूर्वाह्न

Rajkummar Rao
Follow Us
---Advertisement---

Rajkummar Rao: कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जिनकी एक्टिंग लोगों के दिलों जान में बसती है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं राजकुमार राव जो अपने अंदाज से हर बार यह साबित कर देते हैं कि उनकी एक्टिंग का वाकई कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर ‘भूल चूक माफ‘ लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन इस सबके बीच अब Rajkummar Rao मालिक फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल Maalik Motion Poster शेयर करते हुए Maalik Teaser रिलीज की जानकारी दी गई है। वहीं मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे एक्टर से फैंस को मिला स्पेशल सरप्राइज।

मालिक मोशन पोस्टर में दिखा Rajkummar Rao का जानलेवा लुक

Maalik Teaser से पहले इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद लोग राजकुमार राव के लुक को खतरनाक बता रहे हैं और इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए है। निश्चित तौर पर इसमें उनका लुक किलर है और इसे देखने के बाद इतना तो तय है कि मालिक टीजर से वह हटके अंदाज में नजर आने वाले हैं। गंभीर किरदार में उन्हें देखना निश्चित तौर पर लोगों के लिए एक्साइटिंग होता है। वहीं बात करें Maalik Motion Poster की तो Rajkummar Rao खून से लतपथ नजर आ रहे हैं। लंबे उलझे हुए बाल में उनका खतरनाक लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Maalik Teaser को लेकर बावले हुए राजकुमार राव के क्रेजी फैंस

मालिक टीजर को लेकर Rajkummar Rao ने कैप्शन में लिखा, “मालिक का आदेश है उन्होंने आपको मिलने बुलाया है आज टीजर आज 2 बजे मालिक आ रहे हैं आपके नजदीक की सिनेमाघर में 11 जुलाई से।” इस गैंगस्टर ड्रामे को लेकर राजकुमार राव फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं। जहां पहले वह Bhool Chuk Maaf में अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों का दिल जीत गए तो वहीं अब अपने गैंगस्टर वाले लुक से वह मालिक में बवाल मचाने वाले हैं। एक्शन पैक मालिक को लेकर लोगों ने बेताबी जाहिर की और इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026