---Advertisement---

Rajpal Yadav: 30 साल में 200 फिल्में करने वाले एक्टर को इंडस्ट्री से नहीं मिली मदद, हुई जेल तो भड़के रेडिट यूजर ने उठाया सवाल

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में खुद को सरेंडर कर दिया है लेकिन इसे लेकर लाटीट्यूटीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा जो चर्चा में है आईए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 12:56 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: न जाने कितनी फिल्मों से राजपाल यादव ने अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल में खुद को सरेंडर करना पड़ा। वहीं इसे लेकर रेडिट यूज़र ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए बयां किया है। यूजर का कहना है कि राजपाल यादव जिन्होंने 30 साल के करियर में लगभग 200 फिल्में दी और जब उन्हें मदद की जरूरत है तब इंडस्ट्री में किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया है। आइए जानते हैं आखिर रेडिट यूजर के किस सवाल पर बहस की शुरुआत हो गई है।

रेडिट यूजर ने राजपाल यादव के सपोर्ट में क्या कहा

Rajpal Yadav will surrender today in a cheque bounce case of 2.4cr. 200 movies & almost 30 years in Film Industry yet None of the actors came forward to help.
byu/ConstructionAny8440 inBollyBlindsNGossip

राजपाल यादव को लेकर पोस्ट किया गया है जब दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के बरी किए जाने के फाइनल अटेम्प्ट को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में उन्होंने खुद को सरेंडर किया। इसे लेकर रेडिट यूज़र ने पोस्ट कर कहा, “राजपाल यादव आज 2.4 करोड रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर करेंगे। 200 फ़िल्में और फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 30 साल हो गए फिर भी कोई भी एक्टर मदद के लिए आगे नहीं आया।” इसके साथ ही कहा जहां क्रिमिनल आजाद घूम रहे हैं लेकिन राजपाल को जेल जाना पड़ा। इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बहस करते हुए नजर आ रहे हैं जहां कुछ लोग इसे सही करार दे रहे हैं तो कुछ ऐसे भी है जो खिलाफ है।

क्यों राजपाल यादव को जाना पड़ा जेल

जहां तक राजपाल यादव के पूरे मामले की बात करें तो इसकी शुरुआत 2010 में हुई जब उन्होंने अता-पता लापता फिल्म के लिए 5 करोड रुपए का लोन लिया था जिसे वह लौटा नहीं पाए। कंपनी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया कि उन्होंने जितने भी चेक दिए थे सब बाउंस हो गए। वहीं ऐसे 7 मामलों में दोषी करार पाए जाने वाले राजपाल यादव को 6 महीने की सजा सुनाई गई। बीते दिन भुगतान की सीमा बढ़ाने की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली के तिहार जेल में सरेंडर कर दिया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

अप्रैल 3, 2026

Kapil Sharma

अप्रैल 3, 2026

Raghav Chadha

अप्रैल 3, 2026

Prince Narula

अप्रैल 3, 2026

Rakasa Movie Review

अप्रैल 3, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 15

अप्रैल 3, 2026