---Advertisement---

Rajpal Yadav आखिर टूट ही गए! जज के सामने दर्द बयां करते हुए एक्टर ने कह डाली बड़ी बात

Rajpal Yadav : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने जज के सामने अपनी बेबसी बयां की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 8, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ समय से कर्ज लेने के बाद चेक बाउंस के मामले में फंसे हुए हैं। वो बार-बार अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कोर्ट से समय मांग रहे हैं। इस कारण वो 12 दिनों की जेल भी काट चुके हैं। काफी लोगों ने उनकी आर्थिक मदद भी लेकिन वो अपनी खराब स्थिति का हलावा देते हुए 5 करोड़ का कर्ज चुकाने को तैयार नहीं हैं। बीते दिन वो खुद वकील के साथ सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बात कहीं, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो गए।

Rajpal Yadav ने कोर्ट के सामने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव  ने कोर्ट में बेहद भावुक होकर कहा, ‘मैं सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा हूँ, लेकिन अब इन हालातों की वजह से मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूँ।’ इसके साथ ही उन्होंने जजों के सामने कहा, ‘सर, मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मैंने करीब 200 से 250 फिल्मों में काम किया है। पिछले 13-16 सालों से इन लोगों ने मेरी फिल्म ‘अता पता लापता’ नहीं बनने दी। शुरुआत में मुझसे कहा गया था कि मैं 100 करोड़ का आदमी हूँ, फिर बाद में मुझे अदालतों में घसीटने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं के 5 करोड़ रुपये के चक्कर में मेरा कुल 22 करोड़ रुपये से लेकर 250 करोड़ रुपये तक की ब्रांडिंग का नुकसान हो गया है।’

इस दौरान जब कोर्ट ने  एक्टर से कहा कि,  आपकी फिल्म की तरह आपका पैसा भी ‘अता पता लापता’ है, तो राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि वे इस कानूनी लड़ाई पर आधारित ’16 सावन’ नाम की एक फिल्म भी बना रहे हैं।’ इस दौरान कोर्ट का माहोल काफी हल्का हो गया। कर्जदार को देने के लिए राजपाल यादव 1.15 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे । इसके साथ ही कहा कि, 85 लाख की प्रॉपर्टी बेच रहे हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर तक सरकार से फिर से समय मांगा है।

राजपाल यादव ने किससे लिया है कर्जा?

आपको बता दें, बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने दिल्ली की एक कंपनी मैसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल से साल 2010 में लिया था।’अता पता लापता’ फिल्म बनाने के लिए लिया था। लेकिन मूवी फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने कर्ज के पैसे लौटाने के लिए जो भी चेक दिए वो बाउंस हो गए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब धीर-धीरे एक्टर पैसे चुका रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 7, 2026

Kiara Advani

अक्टूबर 7, 2026