---Advertisement---

Rajpal Yadav: ‘केबीसी की तरह चाहिए लाइफलाइन…’ जेल की हालत देख अपग्रेड की उठाई एक्टर ने मांग, जानें स्मोकिंग एरिया सहित क्या रखी ख्वाहिश

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने जेल से निकलने के बाद इसे लेकर अपडेट की बात की और ऐसी मांगे रखी जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं इंडस्ट्री से लेकर अपने खिलाफ कोई कार्रवाई हुई पर उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2026 10:36 पूर्वाह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के पसंदीदा हीरो राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हो चुके हैं। इस दौरान वह अपने जन्मस्थान शाहजहांपुर के कुण्डरा गांव पहुंचे। यहां एक्टर का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं सबके बीच राजपाल यादव द्वारा दिए गए बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जहां उन्होंने जेल को अपग्रेड करने की मांग करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70% के कैदियों को केबीसी की तरह लाइफलाइन चाहिए। इसके साथ ही स्मोकिंग एरिया का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं क्यों एक बार फिर राजपाल यादव सुर्खियों में आ गए हैं।

राजपाल यादव की अजीबोगरीब अपग्रेड की मांग चर्चा में

सोशल मीडिया पर जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव ने कहा कि मैंने देखा है कि आज के समय के हिसाब से जेलों को अपग्रेड करने की ज़रूरत है। जेलों के अंदर स्मोकिंग के लिए खास जगह होनी चाहिए जैसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर होती हैं। जेल में भी इस तरह की जगह होनी चाहिए ताकि कैदियों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम 10% कैदी केबीसी जैसी लाइफलाइन के हकदार हैं।

कोर्ट की कार्रवाई और फैंस के प्यार पर क्या बोले राजपाल यादव

इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने यह भी कहा कि कोर्ट में सच की जीत होगी। एक्टर के मुताबिक बच्चों और बड़ों के आशीर्वाद से वह बड़े हुए हैं, उन्हें सबने देखा है और प्यार भी दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बात बहुत जल्द रखेंगे और इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कोर्ट में सभी प्रश्नों के तथ्य और सत्य के साथ उत्तर दिए जाएंगे। बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों के आशीर्वाद ने पाला है। जो लोग हमारे साथ जुड़े, मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

राजपाल यादव को सिंपैथी नहीं काम की है जरूरत

राजपाल यादव ने कहा कि कहा कि “अगले साल मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल हो जाएंगे और यहां हर दिन नया होता है।” उन्होंने कहा मेरे जैसा इंसान जो काम के लिए जुनूनी है उसे सिंपैथी की जरूरत नहीं है। मुझे काम चाहिए और मैं काम करूंगा। उन्होंने अभी कहा कि पैसे से ज्यादा काम की जरूरत है।

क्या है Rajpal Yadav का विवाद जिसने पहुंचाया जेल

गौरतलब है कि भतीजी की शादी को लेकर जेल से अंतिम जमानत पर रिहा हुए राजपाल यादव को 18 मार्च को एक बार फिर से पेश होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 6 करोड रुपए देने हैं। बता दे कि इस सब की शुरुआत 2012 में ‘अता पता लापता’ फिल्म को लेकर हुई थी जहां राजपाल यादव ने 5 करोड़ का लोन लिया था लेकिन फिल्म नहीं चली। लगातार एक के बाद एक चेक बाउंस होने के बाद भी वह पैसे लौटाने में नाकामयाब रहे जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ती गई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27

अप्रैल 15, 2026