---Advertisement---

Rakasa Movie Review: धुरंधर 2 के सामने संगीत शोभन की हॉरर फैंटेसी को क्या लोगों ने किया पसंद, जानें ऑडियंस की राय

Rakasa Movie Review: रकासा को देखने के बाद आखिर सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कॉमेडी में कैसे दबदबा दिखाया है। आइए जानते हैं ऑडियंस न क्या कहा जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Rakasa Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Rakasa Movie Review: संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर तेलुगु फैंटेसी-कॉमेडी-थ्रिलर रकासा (राकासा) आखिरकार रिलीज हो चुकी है। संगीत यंग ऑडियंस के बीच काफी सुर्खियों में है और उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच धुरंधर 2 की तकरार के बीच सामने आने की हिम्मत रकासा ने दिखाई लेकिन क्या उनपर यह भारी पड़ा है। आखिर ऑडियंस इसे देखने के बाद किस तरह की प्रतिक्रिया दे रही है और इसे लेकर क्या कह रही है। आइए जानते हैं तेलुगू कॉमेडी हॉरर फिल्म को देखने के बाद यूजर्स किस तरह सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। टिकट बुक करने से पहले आप भी जान ले।

Rakasa Movie Review को लेकर जानें कॉमेडी लवर्स के लिए क्या है खास

मनसा शर्मा के डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली रकासा फैंटेसी, हॉरर और कॉमेडी को साथ लेकर चलती है जिसका कॉन्सेप्ट काफी अलग है। इसे लेकर लोगों में एक अलग उत्साह देखा जा रहा था। रकासा मूवी रिव्यू में क्या कहा गया है आइए जानते हैं क्या लोगों को यह पसंद आ रही है। रकासा मूवी रिव्यू को लेकर एक यूजर ने कहा, “यह एक ऐसी हॉरर कॉमेडी है जिससे कोई नुकसान नहीं होता और इसमें इतने मजेदार पल है कि आप जोर-जोर से हंसेंगे। यह समय बिताने के लिए एक हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म है जिसका मकसद लगातार एक के बाद एक जोक सुनाना हंसाना है। आप इसे जरूर देख सकते हैं।

रकासा फिल्म को देखने के बाद संगीत शोभन को लेकर क्या बोले फैंस

वहीं एक यूजर ने कहा, “मनसा शर्मा अब यही नहीं रुकने वाली है जबरदस्त कहानी कहने का अंदाज पहली बार काम करने वाले के लिए एक बेहतरीन शुरुआत है। कॉमेडी ज्यादातर जगहों पर खूब जमीं। दूसरे हाफ में आया एक ट्विस्ट बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है। हमेशा की तरह मुझे भरोसा था शोभन भाई ने तो कमाल ही कर दिया।”

हॉरर कॉमेडी चाहने वालों की लिस्ट में यह शुमार हो चुकी है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। यह फिलहाल काफी चर्चा में बनी हुई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026