---Advertisement---

सोमी संग शादी के बाद भी Rakhi Sawant से प्यार भरी बात करना चाहते हैं आदिल! क्या फिर करेंगे बेवफाई?

Rakhi Sawant: हमेशा ड्रामा करने वाली राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि आदिल खान संग शादी और उनके अलगाव की खबरें काफी लाइमलाइट में रही थी। वहीं हाल ही में आदिल सोमी अली खान संग शादी को लेकर काफी चर्चा में आई। लेकिन अब राखी संग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 6:16 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: हमेशा ड्रामा करने वाली राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि आदिल खान संग शादी और उनके अलगाव की खबरें काफी लाइमलाइट में रही थी। वहीं हाल ही में आदिल सोमी अली खान संग शादी को लेकर काफी चर्चा में आई। लेकिन अब राखी संग आदिल की एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि आदिल राखी से प्यार करने की मांग करते हैं। ऐसे में क्या एक बार फिर सोमी के साथ आदिल करने वाले हैं बेवफाई। आइए देखते हैं आखिर क्या हुआ कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा।

केस सेटल करने के लिए कहते दिखे आदिल

इस कॉल रिकॉर्डिंग में आप सुन सकते हैं कि आदिल खान Rakhi Sawant से यह कहते हैं कि केस वापस ले लो और मिलकर सेटल कर लेते हैं। इस पर राखी भी कहती हैं कि पहले तुम केस वापस लो फिर मैं लूंगी और उसके बाद सेटल करेंगे। वहीं राखी से आदिल हग करने के लिए कहते हैं और उनसे प्यार भरी बातें करना चाहते हैं। वहीं राखी यह कहती है कि मेरे साथ धोखा करने के बाद तुम सोमी को भी धोखा दे रहे हो।

अलग-अलग नंबर से कॉल करते हैं आदिल

इस ऑडियो में राखी यह कहती हुई नजर आती है कि इस शख्स ने सोमी अली खान से शादी की है और फिर उससे भी बेवफाई करने वाला है। यह मेरे साथ भी ऐसा ही किया था और एक बार फिर वह ऐसा करने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि सोमी अली खान बगल में है फिर भी आदिल उनसे प्यार करते हैं और वह कई नंबर से उन्हें कॉल करते हैं। वह कितनी भी बार उन्हें मना कर देती हैं लेकिन वह बार-बार उन्हें परेशान करते हैं। अब इस कॉल रिकॉर्डिंग में कितनी सच्चाई है यह तो वही जाने लेकिन यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के बाद यूजर्स हैरान

टेली चक्कर इंस्टाग्राम से जारी इस कॉल रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा, “आदिल को अरेस्ट करो।” तो दूसरे ने कहा, “राखी सिर्फ लाइमलाइट के लिए ऐसा करती है।” एक यूजर ने कहा, “कितना घटिया इंसान है यह सीरियसली सोमी तो गधी है एक नंबर की।” तो एक ने कहा, “इन लोगों का ड्रामा ही नहीं खत्म होने वाला”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026