---Advertisement---

Rakhi Sawant: मक्का में मिले मुस्लिम प्यार से झूम उठी ड्रामा क्वीन, कहा- ‘अब मुझे फातिमा बोलो’

Rakhi Sawant: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह मक्का से लौट चुकी हैं। इस वीडियो में राखी यह कहती हुई नजर आती है कि अब उन्हें फातिमा बोलो। इतना ही नहीं राखी सावंत का कहना है कि उन्हें मुस्लिम भाई बहनों से जो प्यार मिला उसके लिए वह दिल से शुक्रिया अदा करती है और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। मक्का से लौट कर राखी के सुर बदल गए हैं। ऐसे में वीडियो वायरल होना तो लाजमी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 1:31 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने अंदाज से लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। यह बात सच है कि राखी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है और वजह है आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी शादी और फिर तलाक। इस सबके बीच फातिमा बनी राखी मक्का पहुंची थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। वहीं अब राखी वापस लौट चुकी है और ऐसे में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ ऐसा कह गई जो लोगों को चौंकाने के लिए काफी है।

फूलों से राखी का हुआ जोरदार स्वागत

दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हमेशा रिवीलिंग ड्रेस पहनने वाली राखी सावंत इस बार अलग अवतार में नजर आई। सिर से पैर तक ढके हुए व्हाइट ड्रेस में राखी को जिसने भी देखा देखता ही रह गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन पर फूलों की बारिश हुई और उनके गले से लेकर हाथों तक में फूल की मलाएं नजर आई। लोग उन्हें फूल की मलाएं पहनाते हुए देखे गए। वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी सावंत कहती है कि अब मुझे फातिमा बोलो। दरअसल पैपराजी जब उनसे कहते हैं कि राखी बोलूं या फातिमा तो राखी जोर-जोर से कहती है आप मुझे फातिमा बोलो।

आदिल को लेकर राखी ने कहीं ये बात

वहीं एक और वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कहा कि मक्का में उन्हें काफी अच्छा लगा और वह अब वहां से काफी कूल होकर लौटी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई बहनों से मिले रहे प्यार की वजह से मैं उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने मुझे खूब प्यार दिया। ऐसे में पैपराजी उनसे यह कहते हैं कि क्या आपको लगता है कि आदिल खान आपके साथ जाते तो आपको ज्यादा प्यार मिलता। इस पर राखी कहती है कि उन्होंने मुझसे शादी के बाद वादा किया था कि वह उमराह लेकर जाएंगे लेकिन शायद वह बदनसीब है।

राखी के बदल गए सूर

मक्का से वापस लौटी राखी सावंत फिलहाल काफी चर्चा में है और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अलग-अलग बात करती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि राखी सावंत आदिल खान संग शादी के बाद फातिमा बन चुकी है। वहीं कुछ ही समय की शादी के बाद दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आने लगी और यह विवाद काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026