---Advertisement---

Rakhi Sawant: मक्का पहुंचते ही फूट-फूट कर लगी रोने लगी ‘फातिमा’ बोलीं- ‘इस शख्स ने तो बर्बाद कर दी मेरी जिंदगी’

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने आदिल खान दुरानी को लेकर एक बार फिर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाती हुई नजर आई। दरअसल एक्ट्रेस मक्का पहुंचकर रोती हुई दिखाई दी और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए दिख रही है कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी क्योंकि वह मुंबई आकर स्टार बनना चाहती थी और इसलिए उनसे झूठी शादी भी की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 11:21 पूर्वाह्न

rakhi sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रामा क्वीन राखी सावंत को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से आदिल खान दुर्रानी संग शादी और उनके साथ विवादों की वजह से लगातार चर्चा में रह रही हैं। वहीं आदिल से चुपचाप शादी करने के बाद राखी इस्लाम धर्म को अपनाने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया है। इस सबके बीच राखी मक्का पहुंची जहां वह आदिल को लेकर खुदा के सामने रोती हुई नजर आई। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। राखी को लोग अक्सर उनकी ड्रामा की वजह से ट्रोल करते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में मक्का में राखी फूट फूट कर रो रही है।

आदिल को लेकर राखी का आरोप

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि राखी सावंत जोर-जोर से रो रही है और वह कह रही है कि मुंबई में स्टार बनने के लिए आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं क्या करूं। तुमने मुझसे झूठी शादी की बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए। मेरे साथ न्याय हो। मैं आपके पास खुद फरियाद लेकर आई हूं कि मेरे साथ न्याय हो।मेरे साथ क्या हो गया खुदा मैं फरियाद लेकर आई हूं।”

शादी के बाद फातिमा बन गई थी राखी

इस साल की शुरुआत में राखी सावंत ने फैंस को चौंका दिया था जब उन्होंने इस बात की घोषणा की थी कि वह शादीशुदा है और आदिल खान दुर्रानी से निकाह कबूल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह फातिमा नाम से इस्लाम धर्म को अपना चुकी है। ऐसे में फैंस उन्हें काफी ट्रोल किए थे लेकिन कुछ ही समय के बाद राखी ने आदिल पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए यह कहा कि वह उन्हें टॉर्चर करते हैं और न सिर्फ मानसिक प्रताड़ना बल्कि उनके साथ मारपीट भी करते हैं। इन आरोपों के बाद आदिल को जेल की सजा हुई थी।

जेल से निकलकर आदिल ने भी लगाए कई आरोप

वहीं हाल ही में आदिल जेल से बाहर आ चुके हैं और अब उन्होंने राखी सावंत पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राखी ने उन्हें पैसे के लिए यूज किया और उनकी छवि को बर्बाद करने की कोशिश की। वहीं राखी सावंत भी उन पर तमाम आरोप लगा रही हैं और हर आरोप का जवाब भी दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026