---Advertisement---

Rakhi Sawant के इस वीडियो को देखने के बाद जय भानुशाली हंस-हंसकर हुए लोटपोट, आखिर क्यों भड़के फैजान अंसारी

Rakhi Sawant: जय भानुशाली को राखी सावंत पर रिएक्ट करना भारी पड़ा है और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर अब चर्चा में है। वीडियो को देखने के बाद आप भी शायद शॉक्ड हो जाएंगे क्योंकि हंसते-हंसते जय भानुशाली का बुरा हाल है। हालांकि फैजान अंसारी को यह बात जरा भी पसंद नहीं आई है और वह उन्हें धमकी देते नजर आए।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 1, 2023 9:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: आखिरी बार टीना दत्ता के साथ सीरियल ‘हम रहे ना रहे हम’ में नजर आने वाले जय भंसाली मुश्किलों में फंस गए हैं। जी हां, एक्टर और होस्ट पर फैजान अंसारी ने मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है और उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल फैजान अंसारी और राखी सावंत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक क्लिप जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसमें वह हंस हंसकर लोटपोट होते हुए नजर आ रहे हैं। जय का इस तरह रिएक्ट करना फैजान को सही नहीं लगा जिस पर अब वह चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए।

जय भानुशाली को हंसना पड़ा भारी

दरअसल एक हफ्ते पहले इस वीडियो को शेयर करते हुए जय भानुशाली ने लिखा, “भाई मैं तो हार गया राखी के रिएक्शन को देखने के बाद। यहां तक कि वह खुद भी शॉक्ड थी।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैजान अंसारी और राखी सावंत का एक प्रेस कांफ्रेंस चल रहा है जिसमें राखी के साथ फैजान आदिल के बारे में बात कर रहे थे और वह बोलते बोलते रोने लगे। इस पर रिएक्ट करते हुए जय भंसाली काफी हंस रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि वह हंस- हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और उनकी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है। ऐसे में फैजान अंसारी बुरी तरह भड़के हुए नजर आए।

फैजान ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करना फैजान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने अब भंसाली से इस पोस्ट को डिलीट करने और एक्टर से माफी मांगने के लिए कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दिया कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो वह उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा, “देखिए भंसाली इतना बड़ा नाम नहीं है। वह एंकरिंग करता है लेकिन वह इस मामले में भी मनीष पॉल नहीं बन पाया। बॉलीवुड में उसे कोई पहचान नहीं मिली और ना ही उसे कोई काम मिला। ऐसे में वह कुछ भी नहीं है। फिलहाल इस पोस्ट को डिलीट कर उसे माफी मांग लेनी चाहिए क्योंकि वह मेरे और राखी के वीडियो के जरिए व्यूज कमा चुका है। अगर वह पोस्ट को डिलीट कर माफी नहीं मांगता है तो हम उसके खिलाफ 10 दिनों के अंदर मानहानि का कैस करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment