---Advertisement---

Rakhi Sawant Marriage: आखिरकार ब्वॉयफ्रेंड आदिल की दुल्हन बनी राखी, अनदेखी तस्वीरें सामने आते ही फैंस शॉक्ड

Rakhi Sawant Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस को इम्प्रेस और एंटरटेन करना बखूबी जानती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की दुल्हनिया बन गई है। सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 11, 2023 1:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस को इम्प्रेस और एंटरटेन करना बखूबी जानती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की दुल्हनिया बन गई है। सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों कोर्ट मैरिज करते नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं। फोटोज में राखी हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए दिख रही हैं जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

वायरल हो रही तस्वीरों में राखी व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहनी हुईं है और माथे पर चुनरी भी ओढ़ी है। इस लुक में राखी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं आदिल सिंपल लुक ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में हेंडसम नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें एक में आदिल और राखी वेडिंग सर्टिफिकेट के साथ वरमाला पहने हुए पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में राखी सर्टिफिकेट पर साइन कर रही हैं वहीं एक और फोटो में वेडिंग सर्टिफिकेट है।

Also Read: Urfi Javed Video: एक बार फिर ट्रेंड में नजर आईं फैशन आइकॉन, इस तरह चुटकियों में बदले 8 आउटफिट

सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं आदिल और राखी

इन तस्वीरों पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आदिल और राखी खुलेआम प्यार इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। दोनों शादी को लेकर लम्बे समय से प्लानिंग कर रहे थे। आपको याद हो कि बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश संग नजर आई थी लेकिन शो से बाहर होने के बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद राखी की जिंदगी में आदिल आए और तब से दोनों साथ हैं। आदिल एक दिग्गज बिज़नेस हैं और राखी संग उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है।

Also Read: IND vs SL: शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद बोले Virat Kohli- ‘मैं हमेशा टीम के लिए 110% देने की कोशिश करता हूं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026