---Advertisement---

महिला फैन से इलेक्शन को लेकर बड़ी-बड़ी हांकती नजर आईं Rakhi Sawant, एक्ट्रेस के कपड़े देख लोग बोले “छी ये…

Rakhi Sawant को इस बार एक महिला फैन संग इलेक्शन के लिए बड़ी-बड़ी हांकती और शेकी झाड़ते देखा गया। वहीं वीडियो में लोग उनकी बातों पर नहीं कपड़ो पर हंसते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 1, 2024 12:05 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया सेंसेशन और कंट्रोवर्सी की दुनियां में राज करने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन अपनी किसी न किसी हरकत से फैंस का दिमाग खराब कर ही देती हैं। अब वो चाहे उनकी किसी बात से हो या कपड़ों से लेकिन, इस बार तो एक्ट्रेस ने दोनों से ही लोगों के सिर में दर्द कर दिया है। दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह पैप्स से नहीं वहां खड़ी एक महिला फैंस से बड़ी-बड़ी हांकती नजर आ रही हैं। और उसमें उनका फैशन सेंस बिकी दिनों की तरह ही काफी अजीब है। और जिससे इस बार लोग उनकी बातों और कपड़ों दोनों का मजाक उड़ाते एंड उनकी क्लास लगाते दिखे।

महिला फैन से बड़ी-बड़ी हांकती दिखीं Rakhi Sawant

हर बार की तरह पैप्स द्वारा सोशल मीडिया पर राखी की एक वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें, वह पहले तो उन्हें पोज करती और लोगों को हंसाती दिखीं। फिर अचानक से उन्होंने अपने साथ एक महिला को सामने बुलाया और इलेक्शन की बातें करने लगी। इसी बीच एक्ट्रेस कहती दिखीं कि, “मैं आपको बिरयानी दूंगी, नोटी दूंगी आप बस मुझे अपना वोट दें” वहीं राखी को जवाब देती महिला ने कहा अच्छी बात है न आप इलेक्शन में खड़े हो हम आपको सपोर्ट करेंगे’।

राखी के कपड़ों से फैंस को आया गुस्सा

अगर कभी बोल्डनेस की बातकी जाए तो, राखी भी उर्फी जावेद से कुछ कम नहीं हैं। वह भी अपने लिए ऐसे वैसे नहीं बल्कि बेहद रिवीलिंग और बोल्ड कपड़े ही चुनती हैं। यहीं इस वीडियो में भी वो जिम आउटफिट के लिए वन शोल्डर फिटेड टॉप और स्किनी पैंट पहनी दिखीं। जिसे देख लोगों को काफी गुस्सा आ गया और लोग बोलते दिखे “छी ये क्या कपड़े पहने हैं तुमने” यहीं दूसरे ने लिखा छी कितना गंदा आउटफिट है यार..देखा नहीं जा रहा अपन से और ये मस्त घूम रही है” इसी बीच एक यूजर ने उनकी शेकी झाड़ती बातों पर कहा “मैं आपको मूवी टिकेट न दूं आप वोट की बार कर रही हो”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026