---Advertisement---

Rakhi Sawant Viral Video: खुद को गरीब बताकर राखी ने किया ड्रामा, कहा- ‘घर चलाने के लिए पैसे नहीं’

Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद को गरीब बताती हुई दिखी है। इसके अलावा सेल्फी के लिए पैसे की मांग कर दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2024 5:53 अपराह्न

Rakhi Sawant Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। अपनी बेबाकी और बेखौफ अंदाज को लेकर पहचानी जाने वाली राखी ने बीते दिन संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाती हुई नजर आई थी। वहीं अब उन्होंने सेल्फी के लिए दाम फिक्स कर दिए हैं। शायद आपको यह सुनकर झटका लगा होगा लेकिन यह हम नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन ने खुद कहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या कह रही हैं राखी सावंत और क्यों है यह वीडियो खास।

सेल्फी के लिए मांग बैठी पैसे

वैसे तो बवाल करने में राखी सावंत का वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन इस बार उन्होंने सेल्फी के लिए सरेआम पैसे की मांग कर दी और उन्होंने खुद को गरीब भी कहा है।अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ नजर आई राखी कहती है, “सेल्फी, 500 रुपये एक सेल्फी का 500। भाई मैं गरीब हूं मैं अपना घर, दाल, चावल चलाऊंगी। मैं गरीब लड़की हूं बहुत गरीब हूं देखो दिख नहीं रहा है मेरा पेट अंदर है। मैं गरीब हूं जिनका पेट अंदर होता है वह गरीब होते हैं। खाने के लिए पैसा नहीं है। एक सेल्फी का 500।”

कैमरे पर इस तरह नजर आई राखी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत स्पोर्ट्स ब्रा को जींस के साथ पेयर करती हुई नजर आई। उन्होंने डेनिम हैट और आंखों पर गॉगल्स लगाकर इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं वीडियो से साफ पता चल रहा है कि उन्हें देखने के बाद एक फैन ने सेल्फी की गुजारिश की तो एक्ट्रेस ने खुद को गरीब बता दिया और फिर सुर्खियों में आ गई।

लोगों ने उड़ा दिया राखी का मजाक

इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर यूजर्स राखी का मजाक उड़ाते हुए नजर आए हैं। एक यूज़र ने लिखा यह सच में गरीब है तो एक ने कहा कोई राखी को एडमिट करो मेंटल हॉस्पिटल। एक ट्रोलर ने लिखा यह आधे दिमाग वाले के साथ कौन सेल्फी लेगा भाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 4, 2026

Weight Loss

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Gaurav Khanna

मई 4, 2026