---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: Parineeti Chopra ने खास पोस्ट शेयर कर भाईयों पर लुटाया प्यार, क्यूट कैपश्न ने जीता दिल

Raksha Bandhan 2023: परिणीति चोपड़ा रक्षाबंधन के त्योहार पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने भाइयों पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। इस पोस्ट को देखने के बाद यह जाहिर है कि एक्ट्रेस अपने भाइयों के साथ किस तरह की बॉन्ड शेयर करती है और वह कितनी क्लोज है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर परिणीति अपने भाइयों पर प्यार लुटाती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 3:40 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: 30 और 31 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती है। ऐसे में भाई बहन के लिए यह त्यौहार काफी खास है और बहन इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इस खास दिन को न सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड सितारे भी बहुत खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में बहुत जल्द राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने वाली परिणीति चोपड़ा भी लिस्ट में शामिल है और उन्होंने रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के साथ खास तस्वीर शेयर कर कुछ ऐसा कह दी जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है परिणीति के पोस्ट में।

परिणीति चोपड़ा ने कहीं ये बात

दरअसल इस पोस्ट में परिणीति ने अपनी सगाई से भाइयों के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। वहीं अगली फोटो में उनके भाई कलाई पर राखी बांधते नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में परिणीति की तरफ से भेजी हुई राखी है तो एक और फोटो में राखी के साथ ग्रीटिंग कार्ड है। ऐसे में इतना जाहिर है कि अपने भाई के साथ इस दिन को नहीं मान रही है लेकिन इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरे बच्चे पहले, भाई बाद में।दोस्त पहले, भाई-बहन बाद में।
आत्मीय साथी पहले, रक्षक बाद में। हैप्पी राखीiii परेशान करने वाले लोगों!

जल्द दुल्हनिया बनेंगी परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बनने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने को लेकर लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि परिणिति और राघव की शादी सितंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर अक्टूबर में हो सकती है। इससे पहले यह खबर आ रही थी इस साल के अंत तक कपल शादी कर सकती है। वहीं एक्ट्रेस काम के अलावा शादी को लेकर काफी चर्चा में है। उन्हें अक्सर मंगेतर के साथ स्पॉट किया जाता है। कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों की तरफ शादी की तैयारियां चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026