---Advertisement---

Birthday Special: उर्मिला मातोंडकर को ही नहीं श्रीदेवी को भी चाहते थे Ram Gopal Varma, इस वजह से तोड़ दी थी शादी

Ram Gopal Varma Birthday Special: बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले राम गोपाल वर्मा आए दिन विवादों में रहते हैं। यह सच है कि इंडस्ट्री में उनकी कई सुपरहिट फिल्में हैं लेकिन फिलहाल अपने विवादित ट्वीट की वजह से चर्चा में होते हैं। सिर्फ ट्वीट ही नहीं उनकी निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही है। रिपोर्ट की माने तो राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला मातोंडकर को अपने पति को डेट करने की वजह से थप्पड़ भी मार चुकी थी। यही नहीं रामगोपाल की जिंदगी में और भी विवाद हो चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ram Gopal Varma Birthday Special: साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले राम गोपाल वर्मा इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर में से एक है। यह सच है कि राम गोपाल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा चुकी हैं। उनकी फिल्में फैंस काफी पसंद भी करते थे और वो इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इस सब से परे अगर देखा जाए तो राम गोपाल वर्मा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिसमें विवादों का गहरा नाता है।

विवादों से है राम गोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा आए दिन विवादों में रहते हैं और उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी किंग कहना गलत नहीं होगा। कई सुपरहिट फिल्में देने वाले राम गोपाल वर्मा आए दिन विवादित ट्वीट और बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी पोर्न स्टार के साथ फिल्में बनाने की वजह से तो कभी अपनी अभिनेत्री का पैर किस करने की वजह से चर्चा में रहने वाले राम गोपाल वर्मा की निजी जिंदगी काफी विवादों से भरी हुई रही है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

उर्मिला मातोंडकर के प्यार में दीवाने थे राम गोपाल

इंडस्ट्री को सुपरहिट फिल्में देने वाले रामू किसी समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को दिलो जान से चाहते थे। आलम यह था कि राम गोपाल वर्मा हर फिल्म में उर्मिला मातोंडकर को ही रखते थे। यही वजह है कि फिल्म ‘रंगीला’ के सेट पर राम गोपाल वर्मा और उर्मिला को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। उनकी प्यार की खबरें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। रामगोपाल वर्मा के प्यार में पागल उर्मिला सिर्फ रामू की फिल्मों में ही काम करती थी। यही वजह थी कि जब उर्मिला को किसी और डायरेक्टर से फिल्म का ऑफर मिलता था तो वह उसे रिजेक्ट कर देती थी।

राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने मारा था उर्मिला को थप्पड़

एक समय ऐसा आया जब राम गोपाल की फिल्में पिटने लगी और उर्मिला को दूसरे डायरेक्टर से काम मिलनी बंद हो गई। धीरे धीरे उर्मिला मातोंडकर गुम होती चली गई लेकिन रामगोपाल करना और उर्मिला की लव स्टोरी चलती रही। इस बात की भनक राम गोपाल वर्मा की पत्नी को हो गई और वह फिल्म के सेट पर आकर उर्मिला को थप्पड़ मारा था। इस थप्पड़ कांड के बाद इंडस्ट्री में मानो तहलका मच गया। वहीं उर्मिला को थप्पड़ मारने की वजह से रामगोपाल वर्मा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और अपने बसे-बसाए घर को बर्बाद कर लिय। उर्मिला मातोंडकर के साथ राम गोपाल वर्मा की अधूरी ही रह गई।

श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हैं राम गोपाल वर्मा

रिपोर्ट की मानें तो राम गोपाल श्रीदेवी को भी दिलो जान से चाहते थे। उन्होंने खुद अपने आपको श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन बताया है। उनका कहना है कि वह कई दफा श्रीदेवी से मिलने के लिए उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। कई घंटों श्रीदेवी की एक झलक देखने के लिए इंतजार करते थे। वहीं राम गोपाल का कहना है कि उनकी और श्रीदेवी की मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। जब रामू श्रीदेवी के घर गए थे तो वह जल्दबाजी में थी क्योंकि उन्हें कहीं जाना था। राम गोपाल वर्मा के साथ उन्होंने काम करने के लिए हां कह दिया और रामू को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि उन्होंने हां कह दिया है।

सपनों की रानी से कम नहीं थी श्रीदेवी 

राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी को बहुत चाहते थे पर एक इंटरव्यू में यह भी कह चुके हैं कि “जब मैं श्रीदेवी को पहली बार देखा था तो इस कदर खो गया कि मैंने उनकी सारी फिल्में देखी। इतना ही नहीं मैं जब उन्हें उनके घर के बाहर देखा तो फिर मैं यह सोचता था कि वह कैसे किसी इंसान के बनाए हुए घर में रह सकती है।” उनके लिए श्रीदेवी किसी सपनों की रानी से कम नहीं थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026