---Advertisement---

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में सिक्का चलाने वाली Rambha आखिर कहां हो गई गायब, सुसाइड की खबर ने तोड़ा था फैंस का दिल

Rambha: अपने जमाने की मशहूर हसीना रंभा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस अब फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन एक समय था जब उनकी खूबसूरती की खूब बोलती थी। उन्होंने इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन अब वह बॉलीवुड से दूर निजी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 5, 2023 11:22 पूर्वाह्न

rambha
Follow Us
---Advertisement---

Rambha: अपने जमाने की मशहूर हसीना रंभा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस अब फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन एक समय था जब उनकी खूबसूरती की खूब बोलती थी। उन्होंने इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन अब वह बॉलीवुड से दूर निजी जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक परचम लहरा चुकी रंभा अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। एक्ट्रेस को लेकर कई कयास लगाया जा रहा था और अफवाहों का बाजार गर्म रहा था। हालांकि इस सब से परे आज यानी 5 जून को रंभा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आखिर कहां है रंभा और क्या है उनसे जुड़ी अनसुनी बातें।

आखिर कहां हैं रंभा

विवादों से ना के बराबर नाता रखने वाली रंभा किसी समय में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थी। उनकी फिल्म ने तो उन्हें पहचान तो दिलाई ही लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगे थे। यही वजह है कि उन्हें साउथ इंडस्ट्री में भी कई मौके मिले लेकिन अपने करियर के पीक पर उन्होंने शादी कर लिया और हमेशा के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। साल 2010 में कनाडा के श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी की और फिर कभी फिल्मों में दिखाई नहीं दी।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

कब सुसाइड की उड़ी थी खबर

अभी हाल ही में कुछ साल पहले रंभा को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। दरअसल यह खबर तब आई थी जब उन्हें हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। यह कहा जा रहा था कि उन्होंने डिप्रेशन में आकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस के सामने आकर उन्हें इस तरह की अफवाहों से दूर रहने के लिए कहा और बताया कि वह ठीक है। उन्होंने बताया था कि निर्जला उपवास होने की वजह से उन्हें वह बेहोश हो गई थी। इस खबर के बाद फैंस को सुकून की सांस आई थी।

चर्चा में रही हैं रंभा

रंभा बॉलीवुड में चहेते एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रही हैं। यह बात सच है कि अपने जमाने में खूबसूरती से लेकर एक्टिंग करने बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती थी। हालांकि जब वह करियर के स्टारडम को इंजॉय कर रही थी उसी समय उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ गुमनामी की जिंदगी को चुना था। अपने फिल्मी करियर के आगे उन्होंने निजी जिंदगी को तवज्जो देते हुए इंडस्ट्री से दूर हो गई। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026