---Advertisement---

वर्कआउट आउटफिट और नो बियर्ड लुक में इस तरह दिखे Ranbir Kapoor, फैंस बोले- ‘मुंडा कुक्कड़ कमाल दा’

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देखने के बाद लोगों की निगाहें थम गई। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 1:08 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं । यह बात सच है कि वह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। कभी अपने बियर्ड वाले अंदाज से तो हाल ही में न्यू हेयर स्टाइल से रणबीर सुर्खियों में आ गए। उन्हें पता है कि किस तरह फैंस को दीवाना बनाना है। ऐसे में रविवार की शुरुआत काफी धमाकेदार रही क्योंकि रणबीर अपने नए लुक और वर्कआउट मोड़ से चर्चा में आ गए हैं। उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वर्कआउट लुक है Ranbir Kapoor का लाजवाब

यह बात सच है कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पास एक फेक आईडी है जिससे वह हर अपडेट लेते रहते हैं। लेकिन रियल आईडी ना होने के बावजूद भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में होती है। ऐसे में उन्हें रविवार को स्पॉट किया गया जहां वह अपने परफेक्ट फिगर और एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। उनका यह वर्कआउट लुक फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है।

स्टाइल देख फैंस हुए क्रेज़ी

Filmygyan इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणबीर रेड शॉर्ट्स को ग्रे स्लीवलेस जिम टी-शर्ट से स्टाइल कर रहे हैं। वहीं एक्टर इस दौरान अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। ब्लू स्लीपर में रणबीर का यह न्यू लुक वाकई काफी कूल और खास है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं एक यूजर ने लिखा ‘मुंडा कुक्कड़ कमाल दा’ तो एक ने कहा आपका वाकई कोई जवाब नहीं है सर दूसरे ने कहा यह हेयर स्टाइल मैं भी करवाऊंगा।

चर्चा में बने रहते हैं रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आए थे और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास रामायण है जिसमें वह साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026