---Advertisement---

किस प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं Ranbir Kapoor, बीच साइड वायरल फोटो देख लोग बोले- ‘कृति के बाद आलिया रोबोट बनेगी क्या?’

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की एक तस्वीर देखने के बाद फैंस की हुई बोलती बंद, सोशल मीडिया पर लोग बनाने लगे बात, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 2:23 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की जबरदस्त पापुलैरिटी है और वह मोस्ट डिमांडेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। सोशल मीडिया पर उनका कोई ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है लेकिन बावजूद इसके उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस सबके बीच उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन काफी सुर्खियों में है जिसमें उनके पीछे एक रोबोट वाला किरदार नजर आ रहा है और इसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। क्या रणबीर किसी तैयारी में जुट चुके हैं या होने वाला है कुछ खास इसे जानने के लिए आपको फिलहाल इस तस्वीर को देखने की जरूरत है। वहीं इसे देखने के बाद लोग भी बातें बनाने लगे हैं।

कूल लुक में इस तरह दिखे Ranbir Kapoor

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर काफी कूल नजर आ रहे हैं। जबरदस्त हेयर स्टाइल व्हाइट टी-शर्ट में हाथ में मोबाइल लेकर वह स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। रेत और पानी के बीच वह क्वालिटी टाइम को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन उनकी यह झलक जब लोगों ने देखी तो सब की निगाहें पीछे खड़े शख्स पर अटक गई जो रोबोट के लुक में दिखाई दे रहा है।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा क्या कृति के बाद रोबोट आलिया बनेगी तो दूसरे ने कहा वह कोई और नहीं बल्कि आलिया है। एक यूजर ने कहा लग रहा है पावर रेंजर है। एक फैन ने उम्मीद जताया कि निश्चित तौर पर नए फोन का ऐड होगा तो एक ने कहा यह सिर्फ ब्रांड प्रमोशन है। दूसरे ने कहा ब्रांड के लिए यह तस्वीर होगी। एक यूजर ने कहा एलियन तो दूसरे ने कहा आलिया। एक ने चुटकी ली एनिमल पार्क में अब रोबोट आ गया।

रणबीर कपूर की इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई क्या

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर क्या है रणबीर कपूर की इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई लेकिन लोगों के बीच क्रेज जबरदस्त है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में दिखाई दिए थे। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट रामायण है। वहीं वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वार’ फिल्म में भी वह दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026