---Advertisement---

Ranbir Kapoor ने सेट किए डैडी गोल्स! कुछ इस अंदाज में राहा को लेकर पहुंचे करीना-सैफ के बेटे जेह बाबा के बर्थडे पार्टी में

Ranbir Kapoor: एनिमल स्टार रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए और वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस बार वह अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर लाइमलाइट में हैं। बीते दिन करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह का तीसरा जन्मदिन था और ऐसे में उनके चचेरे मामा रणबीर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: एनिमल स्टार रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए और वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस बार वह अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर लाइमलाइट में हैं। बीते दिन करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह का तीसरा जन्मदिन था और ऐसे में उनके चचेरे मामा रणबीर कपूर कैसे नहीं पहुंचते सोशल मीडिया पर रणबीर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह अपनी बेटी को लेकर।

जी हां, इंटरनेट राहा पर जमकर प्यार लुटा रही है क्योंकि उन्हें अपने पापा के साथ स्पॉट किया गया वह भी खास अंदाज में। रणबीर ने जिस तरह अपनी बेटी को गोद में ले रखा था वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी था।

Ranbir Kapoor की गोद में दिखी राहा

दरअसल रणबीर कपूर अपनी बाहों में राहा को लेकर जेह बाबा के जन्मदिन पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर ने जहां नेवी ब्लू शर्ट और पेंट को कैरी किया तो ब्लैक गॉगल्स में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। लोगों की निगाहें तो राहा कपूर पर अटक गई जो अपने पापा से मैचिंग ब्लू फ्रॉक को कैरी कर रही थी। दो चोटी में उसकी क्यूटनेस देखने लायक थी और एक बार फिर वह लोगों के दिलों में कब्जा कर गई। सोशल मीडिया पर राहा को खूब प्यार मिल रहा है और उनकी क्यूटनेस के लोग दीवाने हो रहे हैं।

Ranbir Kapoor की लाडली पर फैंस लुटा रहे प्यार

फिलहाल स्टार किड्स की लिस्ट में राहा कपूर टॉप पर है जो इंटरनेट पर खूब सर्च हो रही है। कोई उन्हें ऋषि कपूर से तुलना कर रहा है तो कोई उसे क्यूटनेस की दुकान बता रहा है। पापा की बेटी कहकर कुछ फैंस प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ को राहा की क्यूटनेस आलिया की याद दिला रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर पापा बेटी की जोड़ी पर प्यार की बरसात कर रहे हैं। जब से Ranbir Kapoor और आलिया ने राहा की झलक फैंस को दिखाई है वह लगातार चर्चा में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026