---Advertisement---

‘आर्टिस्ट अपने फैंस के साथ खेल रहे….,’ Ranveer Allahabadia के संग इंटरव्यू में AP Dhillon ने खोले कई पोल, कहा ‘फैंस के साथ dirty…..

Ranveer Allahabadia के पॉडकास्ट में एपी ढ़िल्लों ने खोले कलाकारों के पोल, भारतीय झंडे वाले जूते के विवाद पर दी साफाई

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 26, 2024 2:14 अपराह्न

Ranveer Allahabadia AP Dhillon
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Allahabadia- AP Dhillon: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) इन दिनो सुर्खियों में। अपने पॉडकास्ट शो में वो आए दिन बड़े बड़े सितारो के साथ बातचीत करते नज़र आते है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक रणवीर अल्लाहबादिया ने कई सारे इंटरव्यूज़ किए है। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एपी ढ़िल्लों (AP Dhillon) के साथ हुई बातचीत की वीडियो को साझा किया है। पॉडकास्ट के दौरान एपी ढिल्लों अपनी कई अनकही बाते साझा करते नज़र आ रहें है। साथ ही अपने जूते पर हुई कॉन्ट्रोवर्सि पर अपनी सफाई भी देते नजर आ रहे। इसके अलावा उन्होंने रणवीर के साथ बातचीत के दौरान म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई छुपे हुए किस्सो को भी उजागर किया है।

Watch This Video

Ranveer Allahabadia संग पॉडकास्ट में AP Dhillon ने खोले म्यूज़िक इंडस्ट्री के पोल

जानकारी के लिए बता दे कि फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) ने एपी ढ़िल्लों (AP Dhillon) के साथ हुए पॉडकास्ट की कुछ क्लिप्स को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में रणवीर सबसे पहले एपी ढ़िल्लों से पूछते है कि “आप हो कौन। जवाब में एपी ढ़िल्लों कहते है कि मै एक आर्टिस्ट हुँ।” इसके बाद ढिल्लों कहते है कि “ये दो चीज़ों का खेल है। या तो आप नंबर में रहो। या फिर आप आर्टिस्ट रहो। मै आर्टिस्ट रहना चाहुँगा। क्योंकि नींद अच्छी आती है।” इसके बाद ढिल्लों ने म्यूज़िकल कॉन्सर्ट के पोल खोलते हुए कहा कि “आर्टिस्ट इन दिनो अपने फैन्स के साथ खेल रहे है। लोग अपने शो के टिकट को प्रोमोटर के पास दे देते है। जिसके बाद दर्शकों को ये दिखाते है कि 15 मिनट मे सारे टिकट बिक गए। आर्टिस्ट अपने फैन्स के साथ डर्टी गेम खेल रहे है।”

Ranveer Allahabadia के शो में AP Dhillon ने अपने जूते वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर दी ये सफाई

इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) एपी ढ़िल्लों से उनकी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी बात करते है। रणवीर पूछते है कि जूते वाली कॉन्ट्रोवर्सी क्या है। जवाब में एपी ढ़िल्लों (AP Dhillon) कहते है कि “इंटरनेट बहुत गंदी जगह है। वो जूता मेरे शर्ट के साथ मैच कर रहा था। और मैने पहना तो वो मुझे बहुत अच्छे लग रहे थे। मैने फोटो को साझा कर दिया। और उस चीज़ को अलग तरीके का बना दिया गया।” आगे उन्होने कहा कि “मै भी उतना ही भारतीय हुँ जितने कि बाकी लोग। आप मेरे अंदर से इस चीज़ को नही निकाल सकते।” इसके अलावा ढिल्लों ने बताया कि “मै कभी भी गाने बनाना बंद कर सकता हुँ। क्योंकि अब म्यूजिक आर्ट नही रहा, व्यापार बन गया है।” जवाब मे रणवीर पूछते है कि फिर क्या करोगे। तो मज़ाकिया अंदाज़ में ढ़िल्लों कहते है कि “पॉडकास्ट शुरु करुँगा।”

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026