---Advertisement---

‘सिर्फ माफी…’ गले का फांस बना India’s Got Latent तो पलट गए Ranveer Allahbadia, क्या विवादित क्लिप को हटाएंगे Samay Raina?

Ranveer Allahbadia: समय रैना के इंडियाज गोट लेटेंट में पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सबके बीच उन्होंने खुद माफी की मांग की है। आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 10, 2025 5:14 अपराह्न

Ranveer Allahbadia
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Allahbadia: समय रैना के इंडियाज गोट लेटेंट में पहुंचने वाले रणवीर इलाहाबादिया को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पेरेंट्स की इंटीमेसी और सेक्स लाइफ को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच बढ़ते बवाल को देखने के बाद अब यूट्यूबर ने यू टर्न लिया है।उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से माफी की मांग की है। फिलहाल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें Ranveer Allahbadia फैंस से माफी की मांग करते हुए India’s Got Latent के मेकर्स से खास गुजारिश करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

रणवीर इलाहाबादिया ने लोगों से की माफी की मांग

Ranveer Allahbadia का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हुए नजर आ रहे हैं कि मुझे वह नहीं बोलना चाहिए था जो मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट में बोला। मुझे माफ करना मेरा कमेंट सही नहीं था। मुझे यह नहीं करना चाहिए था। वह बिल्कुल भी मजेदार नहीं था। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं सिर्फ सॉरी कहना चाहता हूं। मुझे इस प्लेटफार्म को और भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए था। मैं इस बारे में कोई भी सफाई या वजह नहीं दूंगा मैं सिर्फ यहां माफी मांगने के लिए आया हूं।”

रणवीर इलाहाबादिया ने Samay Raina के India’s Got Latent से की ये गुजारिश

Ranveer Allahbadia ने आगे समय रैना के शो से खास बात करते दिखे। वह कहते हैं, “जो भी हुआ वह कूल नहीं था। पॉडकास्ट हर उम्र के लोग देखते हैं और मैं इस तरह की हरकतों को करने के बाद शर्मिंदा हूं। फैमिली आखिर चीज होगी जिसके बारे में मैं बेज्जती करूंगा। इस वाक्ये के बाद मेंने सबक सीखा है कि मैं प्लेटफार्म का बेस्ट इस्तेमाल करूंगा। मैं कोई सफाई नहीं देना चाहता हूं। मैं बस वादा कर सकता हूं कि मैं बेहतर बनूंगा। वहीं आगे रणवीर इलाहाबादिया कहते हैं कि मैं मेकर्स से यह बोलना चाहूंगा कि कृपया वह इनसेंसिटिव पार्ट को एपिसोड से हटा दें। अंत में मैं सिर्फ माफी मांगूंगा और उम्मीद करुंगा कि आप मुझे एक इंसान के तौर पर माफ कर देंगे।

Ranveer Allahbadia के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं बात करें रणवीर इलाहाबादिया की तो उन्हें लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। समय रैना के शो में पहुंचकर कंटेस्टेंट के माता-पिता की इंटीमेसी और सेक्स लाइफ को लेकर जिस तरह की बातें उन्होंने की है उसे लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में Ranveer Allahbadia, अपूर्व मखीजा और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026