---Advertisement---

दोबारा पापा बनने से पहले Ranveer Singh ने डॉन 3 विवाद का किया पत्ता साफ, क्यों रेडिट यूजर ने फरहान अख्तर पर लगाया पैसे ऐंठने के आरोप

Ranveer Singh: जहां एक तरफ दीपिका ने प्रेगनेंसी की घोषणा की है तो दूसरी तरफ डॉन 3 विवाद को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं आखिर धुरंधर एक्टर ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: धुरंधर के दोनों पार्ट्स से कामयाबी पाने के बाद निश्चित तौर पर बॉलीवुड की टॉप सक्सेसफुल एक्टर की लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम शुमार हो चुका है। फिलहाल अपने जनरेशन के लिए आइडल बन चुके हैं। हालांकि इस सबके बीच पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण द्वारा प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद उन्हें स्पॉट किया गया। दूसरी तरफ डॉन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट चर्चा में है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि इस विवाद को खत्म करने के लिए रणवीर सिंह ने बड़ा कदम उठाया है।

डॉन 3 पर रेडिट यूजर का बड़ा आरोप

Ranveer and Farhan
byu/Accomplished_Emu9040 inBollyBlindsNGossip

दरअसल रणवीर सिंह को लेकर इस पोस्ट के साथ रेडिट यूज़र ने लिखा कि “रणवीर और फरहान के कोर्ट जाने का क्या हुआ जिस तरह से फरहान बाहर निकल रहे थे मुझे तो लगा था कि कानूनी रास्ता अपनाएंगे। मेरी राय में रणवीर सिंह सही है और फरहान तो बस उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं।” इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ranveer Singh ने क्या फरहान अख्तर को दिया जुर्माना

वहीं TV9 के रिपोर्ट में कहा गया है कि फरहान अख्तर ने प्री प्रोडक्शन में 40 करोड़ खर्च होने का दावा किया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए पिछले कुछ समय तक नामी फिल्मेकर्स एकजुट थे। वहीं अब कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने 10 करोड रुपए भुगतान करने का वादा किया है जो साइनिंग अमाउंट के तौर पर बनता है। वहीं फरहान अख्तर ने कहा था कि रणवीर के पीछे हटने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

क्या रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर से किया ये वादा

हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने यह भी वादा किया है कि वह फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देंगे। इसकी हम कोई पुष्टि नहीं करते लेकिन रणवीर सिंह के बॉयफ्रेंड की बात करें तो वह प्रलय में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही डॉन 3 से किनारा करने की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण ने दुआ के बाद अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Peddi Box Office Collection Day 4

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026