---Advertisement---

Ranveer Singh-Deepika Padukone ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी, इस महीने गूंजेगी बच्चे की किलकारी

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड की पॉपुलर और डिमांडिंग जोड़ी में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की ऑफीशियली अनाउंसमेंट भी कर दी है। वहीं अब फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। निश्चित तौर पर 2024 ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 29, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Ranveer Singh-Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड की पॉपुलर और डिमांडिंग जोड़ी में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की ऑफीशियली अनाउंसमेंट भी कर दी है। वहीं अब फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। निश्चित तौर पर 2024 कपल के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि अपने पहले बच्चे को वह इस दुनिया में ला रहे हैं। इतना ही नहीं कपल ने डिलीवरी की तारीख भी फैंस को बताई। वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को लगातार बधाइयां मिल रही है। आइए जानते हैं आखिर कब कपल अपने पहले बच्चे का करेंगे स्वागत।

Ranveer Singh-Deepika Padukone पोस्ट डालकर डिलीवरी तारीख भी बताई

Ranveer Singh-Deepika Padukone ने एक साथ एक पोस्ट को शेयर कर लिखा, ‘सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।” वहीं इस पोस्ट पर फैन से लेकर स्टार्स तक को बधाइयां दे रहे हैं। इस पर कृति सेनन ने कमेंट कर लिखा ओएमजी आप दोनों को बधाई। वहीं सोनम कपूर ने भी लिखा, “बधाई हो।” वरुण धवन ने दिल का इमोजी शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में हाथ जोड़ने और इविल वाली इमोजी लगाई।

Ranveer Singh-Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी लगातार चर्चा में

गौरतलब है कि बाफ्टा 2024 में दीपिका की साड़ी लुक में उनका बेबी बंप की झलक दिखाई थी। तभी से उनकी प्रेग्नेंसी लगातार चर्चा में है। लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद 2018 में रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में दीपिका पादुकोण ‘जवान’ और ‘पठान’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ है तो वह अंतिम बार आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026