---Advertisement---

Ranveer Singh पर चढ़ा दीपिका के ‘लेडी सिंघम’ किरदार का रंग, इस तरह ‘शक्ति शेट्टी’ पर लुटाया प्यार

Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने उन पर प्यार लुटाया है और उनका अंदाज जानलेवा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 4:16 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिलहाल प्रेगनेंसी फेज को लेकर काफी चर्चा में हैं। कपल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वहीं इस सबके बीच रणवीर और दीपिका चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में खास अंदाज में अपनी पत्नी पर रणवीर प्यार लुटाते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे सो स्वीट। सोशल मीडिया पर उनका यह प्यार करने का इजहार काफी चर्चा में है और लोग तारीफ करने पर मजबूर हैं। एक बार फिर यह ट्रेडिंग कपल फैंस के बीच चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर किस तरह डॉन 3 एक्टर ने पत्नी पर लुटाया प्यार।

चर्चा में है दीपिका का सिंघम लुक

दरअसल दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म से एक और पोस्ट की झलक रोहित शेट्टी ने बीते दिन दीपिका पादुकोण के फैंस को दिखाई थी। लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे इस पोस्ट का खुमार 2 दिन के बाद भी एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह से नहीं उतरा है। उन्होंने पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा जो फिलहाल चर्चा में है।

रणवीर सिंह पर चढ़ा दीपिका का खुमार

2 दिन पहले दीपिका पादुकोण की एक झलक शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, “मेरा हीरो रील में भी और रियल में भी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।” वहीं इस पर जवाब देते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा था लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी। दरअसल इस फिल्म में दीपिका पादुकोण आईपीएस शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आने वाली है। वहीं अब उनके लुक को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘शेरनी’।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं दीपिका-रणवीर

रणवीर सिंह की इंस्टा स्टोरी फिलहाल सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है और लोग उनके तारीफ में दीवाने हो रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द ‘डॉन 3’ फिल्म में कियारा आडवाणी संग नजर आने वाले हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में सिंघम अगेन, कल्कि 2898 एडी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026

Elnaaz Norouzi

मार्च 4, 2026

Ayesha Khan

मार्च 4, 2026