---Advertisement---

अब होगा न धमाका! Ranveer Singh, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने किया अपने धमाकेदार प्रोजेक्ट का ऐलान

Ranveer Singh, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अपने अपकमिंग धमाकेदार प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुन एक्टर के चाहने वाले खुशी से झूम उठे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 27, 2024 1:21 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते कई दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि, जल्द एक्टर मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की किसी बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। यहीं अब रणवीर ने इन सभी खबरों पर मोहर लगा दी है और डायरेक्टर के साथ अपनी धमाकेदार फिल्म को अनाउंस कर दिया है। इसी के साथ आपको बता दें, इस अपकमिंग फिल्म में एक्टर के साथ कई बड़े सितारे जैसे संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं।

Ranveer Singh ने किया अपने धमाकेदार प्रोजेक्ट का ऐलान

बता दें हाल में एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें, उनके साथ कई बड़े सितारे जैसे संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल दिख रहे हैं। इसी के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा “यह मेरे फैंस के लिए है, जो मेरे साथ बहुत पेशेंस से रहे हैं, और इस तरह के चेंज की डिमांड कर रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि, इस बार आपको ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं मिला हो।”

खबर सुन खुशी से झूम उठे फैंस

जैसे ही लोगों ने यह खबर सुनी वह खुशी से झूम उठे और काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। “इसी बीच एक यूजर ने लिखा जे बात” दूसरे ने कमेंट किया “वूहू क्या फैंटास्टिक कास्टिंग है” इसी तरह एक यूजर ने लिखा “इतना इंतजार किया अब, और ज्यादा इंतजार नहीं होता।” एक यूजर ने इस खबर को बेस्ट बताया और लिखा “ये आज मेरे लिए सबसे बड़ी और सबसे अच्छी न्यूज़ है, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं।” कई यूजर्स ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और लिखा “हम बहुत एक्साइटेड हैं।” यहीं अब देखना होगा कि क्या यह एक सुपरहिट फिम बन पाएगी या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026