---Advertisement---

Rasha Thadani: खूबसूरती ही नहीं सिंगिंग में भी स्टार किड्स को मात देती हैं रवीना की लाडली, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

Rasha Thadani: यह बात सच है कि सोशल मीडिया पर आए दिन स्टार किड्स का जलवा बरकरार रहता है। यहां अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक खूब चर्चा में रहती हैं। इस बीच एक और नाम है जो लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी है। वह अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 2:26 अपराह्न

Rasha Thadani
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani: यह बात सच है कि सोशल मीडिया पर आए दिन स्टार किड्स का जलवा बरकरार रहता है। यहां अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक खूब चर्चा में रहती हैं। इस बीच एक और नाम है जो लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी है। वह अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों को धड़का रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की। ग्रेजुएशन डे से फोटोज वायरल होने के बाद राशा लोगों के बीच काफी चर्चा में है। रवीना की लाडली बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है लेकिन डेब्यू से पहले ही वह लोगों के दिलों को धड़काने में पीछे नहीं रह रही हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

आए दिन उन्हें उनकी खूबसूरती और क्यूट अंदाज के लिए खूब पसंद किया जाता है। लोग उनकी फिल्म डेब्यू को लेकर जहां एक तरफ काफी एक्साइटेड हैं वही अब उनका सिंगिंग टैलेंट भी देखने को मिला है। फैंस इस वीडियो को देख दीवाने हो रहे हैं और खास कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राशा वैलेरी गाने को गा रही हैं। इस दौरान उनकी आवाज का जादू लोगों को पर खूब देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

राशा की आवाज ने चलाया जादू

वीडियो में राशा के लुक की बात करें तो वह हर बार की तरह लोगों के दिल को जीतने में कामयाब हुई। शॉर्ट ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में राशा काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं इस लुक को उन्होंने मैचिंग बूट्स के साथ कैरी किया है। अपने लुक से लेकर अपनी आवाज तक से राशा जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट में जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स ने तारीफ में कहीं ये बात

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “आप प्लीज हिंदी में भी गाना गाए।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “मैं आपकी आवाज का फैन हो गया।” एक और यूजर ने कहा “आपकी आवाज मेरे लिए थेरेपी से कम नहीं है। राशा की बात करें तो वह बहुत जल्द अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। यह फिल्म अभिषेक कपूर की है जिसमें डायना पेंटी भी नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म को लेकर टाइटल की घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026