---Advertisement---

रेस्टोरेंट में डेजर्ट को देख Rasha Thadani का हुआ ये हाल! एक्सप्रेशन पर ट्रोलर्स भी हार बैठे दिल

Rasha Thadani: राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह डेजर्ट को देख काफी खुश नजर आ रही है और उनके एक्सप्रेशन पर फैंस फिदा हो रहे हैं। वीडियो में राशा की क्यूटनेस और खूबसूरती दोनों देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2023 11:32 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 22, 2023 1:23 अपराह्न

Rasha Thadani
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। डेब्यू से पहले वह अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी बन गई है। इस सब के बीच राशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वही उनका एक वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें वह डेजर्ट को देखते ही काफी खुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक्सप्रेशन देख आप भी उन पर फिदा हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

खूबसूरती और क्यूटनेस है तारीफ के काबिल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें राशा व्हाइट शर्ट में किसी रेस्टोरेंट में एंजॉय करती हुई नजर आ रही है।लाइट स्मोकी लुक और मिनिमल मेकअप के साथ डार्क काजल में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। राशा ने अपने लुक को सिल्वर राउंड इयररिंग से कंप्लीट किया। वहीं ओपन हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती तारीफ के काबिल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राशा अपने सामने डेजर्ट को देख काफी खुश नजर आती है और वह हाथ और आंख से गजब एक्सप्रेशन दिखाती नजर आती हैं इसे देखने के बाद लोग काफी खुश है।

एक्सप्रेशन देख लोगों की हुई बोलती बंद

इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो साफ है कि राशा थडानी डेजर्ट कितना पसंद करती है और उनके चेहरे का एक्सप्रेशन सब कुछ बयां करने के लिए काफी है। राशा अपनी मां रवीना टंडन के साथ खूब इंजॉय करती है और अक्सर हॉलीडे से तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में होती है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि राशा बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है और वह अभिषेक कपूर की अनटाइटल फिल्म में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ नजर आने वाली है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026