---Advertisement---

Rashmika Mandanna की मनमोहक मुस्कान देख धड़का फैंस का दिल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार, आइए जानते हैं कैसे चर्चा में आ गई यह हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 6:16 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पर्सनल जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। लोग उनकी हर एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और ऐसे में वह कैमरे की नजर से नहीं बच पाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी झलकियां चर्चा में होती है। ऐसे में पुष्पा 2 में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना को स्पॉट किया गया और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस उन्हें देखने के बाद किस कदर दीवाने हो जाते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में रश्मिका के अंदाज पर फैंस एक बार फिदा हो गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

यूं ही नहीं फैंस की चहेती हैं रश्मिका

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना अपनी कार में बैठी हुई है। पैपराजी उन्हें एक वीडियो दिखा रहे हैं जिस पर रश्मिका जोर-जोर से हंसती हुई नजर आ रही है। उनकी मुस्कान पर फैंस फिदा हो रहे हैं और जमकर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि रश्मिका का यह अंदाज फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है और श्रीवल्ली चहेती बन गई है।

लोग करने लगे जमकर तारीफ

जहां तक रश्मिका के लुक की बात करें तो वह जब एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई तो वह व्हाइट टी शर्ट को ब्लू डेनिम और गॉगल्स के साथ पेयर करती हुई नजर आई थी। शॉर्ट हाफ टच हेयरस्टाइल में उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस पर दिल हार गए और उनके मुस्कान पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक ने ग्लैमरस कहा तो एक ने कहा आपकी मुस्कुराहट पर तो जान फिदा है।

सुर्खियों में रहती है रश्मिका

रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में नजर आई थी। तो उनकी पाइपलाइन में अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पर्सनल जिंदगी में भी काफी चर्चा में बनी रहती है और विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी लाइमलाइट में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026