---Advertisement---

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की डेटिंग को लेकर फिर उड़ी अफवाहें, इस फोटो को देख लोग हुए एक्साइटेड

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: विजय देवराकोंडा और रश्मिका की डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर आग की तरफ फैल रही है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें दोनों एक ही बैकग्राउंड में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 4:45 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:08 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वह नाम है जो अक्सर लोगों के जुबान पर है। यह बात सच है कि दोनों की डेटिंग की अफवाहें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि वे एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं। एक बार फिर इस खबर ने तूल पकड़ ली है और कहा जा रहा है कि विजय और रश्मिका लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। यह बात हम नहीं बल्कि एक फैन पेज ने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में।

साड़ी में सादगी से रश्मिका ने जीता दिल

दरअसल हाल ही में रश्मिका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह ऑरेंज साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी सादगी और खूबसूरती तो लोगों का दिल जीत लेने के लिए काफी है लेकिन लोगों की निगाहें तस्वीर के बैकग्राउंड पर चली गई जिसे विजय देवरकोंडा के घर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रश्मिका की यह खूबसूरत तस्वीर विजय के घर के बाहर के गार्डन एरिया की है। इस तस्वीर में रश्मिका ऑरेंज साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

आखिर क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

दरअसल एक फैन पेज की तरफ से रश्मिका और विजय देवरकोंडा की तस्वीर शेयर की गई है। फोटो में आप देख सकते हैं कि विजय और रश्मिका की तस्वीर के बैकग्राउंड एक जैसे नजर आ रहे हैं। बीते कुछ समय पहले विजय ने अपने घर के गार्डन एरिया से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बैठे हुए नजर आ रहे थे। अब रश्मिका की तस्वीर भी उसी जगह से ली गई है। ऐसे में लोगों के बीच एक्साइटमेंट होना तो लाजमी है।

जब पूल में चिल करते हुए नजर आए थे कपल

गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब रश्मिका और विजय का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग रुमर्स पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट में है। बीते साल दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि वे एक साथ हॉलीडे को इंजॉय कर रहे हैं और पूल में चिल करते हुए नजर आए थे। हालांकि लोगों की निगाहों से यह भी नहीं बच पाई थी। खैर इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन लोग काफी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं वहीं अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में भी दिखाई देंगी। वहीं विजय हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘कुशी‘ फिल्म में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026