---Advertisement---

Rashmika Mandanna: साजिश या इत्तेफाक? शादी के बाद ही क्यों वायरल हुआ रश्मिका और रक्षित शेट्टी के ब्रेकअप का ये काला सच?

Rashmika Mandanna: साउथ सुपर स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी हालहि में 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शाही शादी की है। दोनों की वेडिंग काफी ग्रैंड रही है। कपल खुश था लेकिन अचानक से सोशल मीडिया पर रश्मिका के पूर्व मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने लगा है। जिसके बाद एक्ट्रेस गुस्से में लाल हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 13, 2026 12:07 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna:  साउथ सिनेमा का पावर कपल बन चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद बहुत खुश हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को जिस शाही अंदाज में शादी रचाई है वो लोग अभी भूले भी नहीं थे कि, रश्मिका की जिंदगी का पास्ट निकलकर सामने आ गया और उनकी जिंदगी पर हावी होने लगा। दरअसल , एक्ट्रेस की साल 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी। लेकिन साल 2018 आते-आते रिश्ते इतने बिगड़े की दोनों अलग हो गए। इस दौरान एक्ट्रेस की मां और रक्षित के परिजनों की टूटे रिश्ते को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया गया जो कि, अब 8 साल बाद वायरल किया जा रहा है। इस ऑडियो को लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। उन्होंने धमकी दी है।

Rashmika Mandanna की टूट चुकी शादी का  8 साल पुराना ऑडियो वायरल

रक्षित शेट्टी के साथ टूटी सगाई को लेकर वायरल हो रहे सालों पुराने ऑडियो पर रश्मिका मंदाना की तरफ से बयान आया है। एक्ट्रेस ने अपनी मां सुमन मंदाना क पुराने ऑडियो क्लिप पर कड़ा विरोध जताया है इसके साथ ही निजता का गंभीर उल्लंघन बताया है।

उनका कहना है कि, कई बार उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश की गई है। एक्ट्रेस ने सभी लोगों को चेतवानी देते हुए कहा है कि, जो लोग भी इस ऑडियो को फैला रहे हैं, उन पर एक्शन लिया जाएगा। इसीलिए 24 घंटे से पहले हटा दो।एक्ट्रेस का साफ कहना है कि, वो अपने ऊपर तो हमले झेल लेंगी लेकिन परिवार को किसी ने घसीटा तो बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगीं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के द्वारा किया गया ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा से शादी के बाद वायरल हो रहे इस ऑडियो ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में काफी भूचाल ला दिया है।

रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की शादी टूटने का कारण

ये ऑडिय साल 2018 का बतया जा रहा है। रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस की मां ने रक्षित शेट्टी से उन सभी विवादों पर बातचीत की थी। जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया था। ये बातचीत काफी निजी है। इसीलिए एक्ट्रेस को बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। वो अपने फैंस से रिक्वेस्ट भी कर रही हैं कि, इस 8 साल पुराने ऑडियो को ना फैलाएं।  रक्षित और रश्मिका की शादी टूटने का कारण आपसी तालमेल की कमी और एक्ट्रेस का करियर को लेकर सीरियस होना बताया जा रहा है। रक्षित साउथ के जाने-माने एक्टर और फिल्म मेकर हैं। उन्होंने कई हिट मूवी को बनाया है। जिसके कारण रक्षित शेट्टी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026