---Advertisement---

स्क्रिप्ट सेलेक्शन…’ Mysaa से Rashmika Mandanna का खतरनाक लुक देखने से पहले संभाल लें दिल, खौफ से आतंक मचाने पहली बार आई पुष्पा गर्ल

Rashmika Mandanna: कुबेर, सिकंदर फिल्मों में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म मैसा से एक लुक को शेयर कर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है जिसमें उनके किलर अंदाज को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2025 2:14 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: Pushpa, छावा और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म मैसा जिसका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस लुक में निश्चित तौर पर Rashmika Mandanna पहचान में नहीं आ रही है और उनके स्क्रिप्ट सेलेक्शन को लेकर फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। Mysaa से फर्स्ट लुक देखने के बाद लोग रश्मिका के स्क्रिप्ट सिलेक्शन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर गई। इस लुक को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

Rashmika Mandanna मैसा की दुनिया में मचाने आ रही धमाल

रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, “मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं। कुछ अलग कुछ रोमांचक और यह उनमें से एक है एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया। एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह भयंकर है यह गहन है मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं। मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकती कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं यह तो बस शुरुआत है।”

Mysaa से रश्मिका मंदाना को देख कांप उठे यूजर्स

Rashmika Mandanna के इस लुक की बात करें तो खून से लतपथ हाथ में हथियार लिए हुए उनके चेहरे पर गुस्से की झलक साफ नजर आ रही है। माथे पर बिंदी और आंखों में रौद्र अवतार खुले बालों के साथ लाल साड़ी में रश्मिका मंदाना के इस खतरनाक लुक को देखने के बाद शायद आपको आंखों पर यकीन ना हो क्योंकि इससे पहले उन्हें इस अवतार में कभी नहीं देखा गया था। वहीं मैसा लुक को देख एक यूजर ने कहा, “यह तो खतरनाक है।” लोग स्क्रिप्ट सिलेक्शन की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने wow कहा तो एक ने कहा ओएमजी। फैंस फिलहाल इस पर और अपडेट्स जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026