Rashmika Mandanna: कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ अभी हालहि में रिलीज किया गया है। गाने पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसके कमेंट बॉक्स में कृति सेनन और उनकी खूबसूरती की चर्चा हो रही है। कुछ लोग शाहिद कपूर का चॉकलेटी लुक पंसद कर रहे हैं। लेकिन रश्मिका मंदाना की उतनी चर्चा नहीं हो रही है। जिसने इन दो बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की हो रही है। कृति और शाहिद के सामने साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना फंसी हुई दिख रही हैं।
Rashmika Mandanna क्या शाहिद कपूर और कृति सेनन के सामने हुई इग्नोर?
कॉकटेल 2 फिल्म का गाना ‘जब तलक’ Universal Music India नाम के यूट्यूब चैनल पर अभी हालहि में अपलोड किया गया है। प्रीतम और अरिजीत सिंह की आवाज फैंस को प्रभावित कर रही है। वहीं, उन्हें साल 2012 में आयी दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की याद आ गई है। वो पुरानी जोड़ी को ही बेस्ट बता रहे हैं। लेकिन नई कॉकटेल 2 में वो कृति सेनन की कास्टिंग को परफेक्ट बता रहे हैं।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Universal Music India
गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका की जोड़ी इटली की खूबसूरत लोकेशन पर चिल करती हुई दिख रही है। गाने के नीचे सबसे ज्यादा कमेंट कृति सेनन की तारीफ हो रही है। वो उनकी हाईट और लुक को बेस्ट बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों की डिमांड है कि, मेकर्स को रश्मिका मंदाना की जगह तृप्ति डिमरी को लेना चाहिए था। फैंस कृति सेनन का दीपिका पादुकोण से तुलना कर रहे हैं। आपको बता दें, कॉकटेल 2 में 35 करोड़ की फीस शाहिद कपूर के लेने की खबर है। वहीं, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को 15-15 करोड़ मिलने की चर्चा है। इन दोनों एक्ट्रेस की फीस भले ही एक जैसी हो। लेकिन फैंस को कृति सेनन ज्यादा पसंद आ रही है।
‘कॉकटेल 2’ की स्टोरी और स्टारकास्ट
कॉकटेल 2 मूवी 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है। ये शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के लव ट्रायंगल पर आधारित है। मूवी का बजट 95 करोड़ के आस-पास है। ट्रेलर से पहले मूवी का पहला गाना ‘जब तलक’ आ चुका है। कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया है। मकेर्स और फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।






