---Advertisement---

Pushpa 2 एक्ट्रेस Rashmika Mandanna की सादगी ने जीत लिया दिल! Video देख फैन बोला ‘सिकंदर की क्वीन’

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सादगी से फैंस को दीवाना बन गई और कहने में दो राय नहीं है कि उनका अंदाज किलर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: बहुत जल्द ‘पुष्पा 2‘ (Pushpa 2) फिल्म में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को नेशनल क्रश का तगमा दिया गया। यह सच है कि उनकी खूबसूरती के साथ-साथ लोग उनकी सादगी पर मर मिटते हैं और यही वजह है कि जब भी वह नजर आती है तो फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब होती है। वहीं इस सबके बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर अपनी सिंपलीसिटी से वह लोगों का दिल जीत गई और इस वीडियो ने लोगों के बीच खलबली मचा दी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Rashmika Mandanna का दिल जीतने वाला अंदाज

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना को स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक तरफ वह अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट में आ गई तो दूसरी तरफ सिंपलीसिटी से फैंस को दीवाना बना गई। वीडियो में आप देखेंगे कि वह ऑफ व्हाइट हूडी स्टाइल को-ऑर्ड सेट को स्टाइल करती हुई नजर आ रही है। वहीं उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से कवर करती हुई दिखाई दी। पैप्स के कहने पर वह मास्क को हटाती है और फिर वह पोज देती है। उनके सिंपल हेयर स्टाइल के साथ नो मेकअप और इयररिंग्स ने लोगों के दिलों को जीत लिया। एक बार फिर वह सादगी से फैंस के बीच चर्चा में आ गई।

Rashmika Mandanna की तारीफ कर रहे फैंस

रश्मिका के इस वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कहा बिना मेकअप के भी आप कितनी खूबसूरत दिखती हैं तो एक ने कहा पुष्पा 2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता। एक ने कहा आप बहुत अट्रैक्टिव और बहुत खूबसूरत है तो दूसरे ने कहा इसे कहते हैं रियल ब्यूटी। एक यूजर ने लिखा सिकंदर की क्वीन।

‘सिकंदर’ में नजर आएंगी Rashmika Mandanna

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना बहुत जल्द अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में नजर आने वाली है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनकी पाइपलाइन में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी है जो 2025 ईद पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026