---Advertisement---

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda ने शादी के 1 महीने का जश्न 7 स्पेशल फोटो शेयर करके मनाया, देख फैंस की फटी आंखें

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda : साउथ सिनेमा के सुपर स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी हालहि में 6 फरवरी को शाही शादी की थी। 26 मार्च को दोनों की वेडिंग को एक महीना हो गया। जिसका कपल ने अनसीन फोटोज को शेयर करके जश्न मनाया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 27, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda  :  लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 26 फरवरी को साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने राजस्थन में रॉयल शादी की थी। उनकी पारंपरिक वेडिंग लुक ने बॉलावुड से लेकर साउथ तक को नया ट्रेंड दिया। कपल शादी के बाद खूब एंजोए कर रहा है। रश्मिका और विजय ने 26 मार्च को  मैरिज का एक महीना पूरा होने का  जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने 7 अनसीन फोटो को फैंस के साथ स्पेशल संदेश के साथ शेयर किया। जिसे देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Rashmika Mandanna ने शेयर की 7 अनसीन फोटोज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की खास केमिस्ट्री दिखाते फोटोज को एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। रश्मिका ने स्पेशल मैसेज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा,  ‘मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि एक महीना बीत गया।

शादी करना तो बहुत दूर की बात लगती थी, और अब शादी को एक महीना हो गया है… ये अविश्वसनीय है। लेकिन ये महिलाएं हर मुश्किल घड़ी में मेरी सबसे बड़ी सहारा बनी रहीं – शादी करने की इच्छा से लेकर अब तक। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। ये प्यार हमेशा के लिए है!’  उन्होंने अपने जीवन की सबसे बेस्ट फीमेल फ्रेंड्स का नाम लिखते हुए धन्यवाद दिया है।

1 महीने की मैरिज एनिवर्सरी का  विजय देवरकोंडा ने मनाया जश्न

इसके साथ ही विजय देवरकोंडा की तरफ से भी शादी का एक महीना पूरा होने पर 8 अनसीन फोटोज को शेयर किया गया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम सभी के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं, हम सभी कभी न कभी उन पलों का सामना करेंगे और उनसे रूबरू होंगे, और देखते ही देखते आप उस दौर से गुजर चुके होंगे 🙂 लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से जिएं, तो इसकी यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी, आपको और सभी को खुशी देंगी  और मैं हमेशा यही सुनिश्चित करना चाहता हूं।’

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda  की अपकमिंग फिल्में

आपको बता दें, शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। कपल एक साथ ‘रणबाली’ साउथ फिल्म में नजर आएंगा। ये 11 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही विजय ‘राउडी जनार्दन’, ‘JGM’, ‘किंगडम’ जैसी बड़ी साउथ फिल्मों में दिखेंगे। वहीं, रश्मिका के पास भी बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े प्रोजक्ट हैं। वो शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में दिखेंगी। ये मूवी 11 जून 2026 को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ और ‘एनिमल पार्क’ का भी वो हिस्सा रहने वाली हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8

मार्च 27, 2026

Ram Charan

मार्च 27, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 8

मार्च 27, 2026

Deepak Tijori

मार्च 27, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 27, 2026

Vicky Kaushal

मार्च 27, 2026