---Advertisement---

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda ने समझाया सच्चे प्यार का मतलब, जानकर लोग हो रहे इमोशनल

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda : साउथ सिनेमा के नए पावर कपल बने रश्मिका और विजय की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद लोगों की पॉपुलेरिटी में जबरदस्त उछाया आया है। फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सच्चे प्यार का मतलब समझाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 10, 2026 11:16 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda:  साउथ सिनेमा के सुपर स्टार रश्मिका मंदाना  और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को शाही शादी की है। मैरिज के बाद कपल की पॉपुलैरिटी ऊंचाई पर पहुंच गई है। दोनों की केमिस्ट्री पर लोग भरभर कर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस से मिल रहे प्यार और लगाव का कपल सम्मान कर रहा है। इस बीच फैंस के द्वारा  कपल के लिए किए गए प्यारे से कमेंट पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda  की मोहब्बत कैसी है?

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फैंन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी प्यार का सबसे सच्चा सबूत सिर्फ़ प्रशंसा होती है। को देखते हुए देखकर मुझे यही याद आया.. इसलिए मैंने इसके बारे में लिखा।” Dhamini नाम के यूजर के द्वारा किया गया ये पोस्ट रश्मिका को इतना ज्यादा पसंद आया कि, उन्होंने एक्स पर इस पोस्ट का रिप्लाई देते हुए लिखा ‘ मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी इतनी भावुक नहीं हुई थी।कहना तो बहुत कुछ है, पर कह पाना बहुत मुश्किल है।मैं अपनी जगह बना रही हूँ और इस सफर के लिए मैं बहुत आभारी हूँ।इसे समझने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकती हूँ -ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आज़ाद करे।’

सच्चे प्यार और पति विजय देवरकोंडा को लेकर एक्ट्रेस की इस सोच को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ पता चलता है कि, दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा खुश हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी बॉलीवुड  सेलिब्रेटिज से भी पॉपुलर हो गई है। इन दोनों की वेडिंग फोटोज पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज सिर्फ 72 घंटे के अंदर ही आ गए थे। ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। रश्मिका और विजय इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘रानाबली’ फिल्म में दिखेंगे। इसके साथ ही रश्मिका ‘कॉकटेल 2’ बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगी। वहीं, विजय साउथ मूवी ‘राउडी जनार्दना’ में नजर आने वाले हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4

जून 9, 2026

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Kangana Ranaut

जून 9, 2026

Esha Deol

जून 9, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 4

जून 9, 2026