---Advertisement---

पद्म श्री अवॉर्ड से Raveena Tandon को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, PM मोदी से इस तरह मिलीं एक्ट्रेस

Raveena Tandon: रवीना बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं और उनके काम की तारीफें होती है। इस सब के बीच अब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री का अवार्ड मिला है तो फैंस के बीच में चर्चा में आना लाजमी है। तस्वीरों में रवीना काफी क्लासी और रॉयल नजर आ रही है। फैंस रवीना की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raveena Tandon: लगभग 30 दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली रवीना टंडन ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है यह बात सच है कि रवीना अपने समय में टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थी। इस बीच अब उनकी फिल्मों में काम और समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award) मिला है। जी हां, इस अवार्ड से रवीना टंडन को स्वयं द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और काफी वायरल हो रही है जिसमें Raveena Tandon की चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

रॉयल लुक में नजर आ रही हैं रवीना टंडन

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रवीना गोल्डन कलर की साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर कर कहर ढा रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बिंदी, कानों में झुमके और गजरे से लुक को कंप्लीट किया। यह बात सच है कि रवीना इस दौरान काफी क्लासी और रॉयल नजर आ रही थी। फोटोज में वह अपने पति और बेटे-बेटी के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि रवीना इस अवार्ड को लेकर कितनी खुश है। यह किसी के लिए भी सम्मान की बात है जब उन्हें पद्मश्री से नवाजा जाए। रवीना के लिए के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

पीएम मोदी से इस तरह मिलीं रवीना

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन काफी ट्रेंड कर रही है और जमकर तारीफ जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें रवीना अपनी फैमिली के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रवीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झुक कर मिलती हैं और बदले में प्रधानमंत्री भी अभिवादन करते हैं। वहीं एक फोटो में रवीना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवार्ड दे रही हैं और एक्ट्रेस के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल है जिस पर फैंस मर मिटने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 21, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 21, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 21, 2026

Sara Ali Khan

अक्टूबर 21, 2026