---Advertisement---

बेटी राशा के साथ वेकेशन मनाने गईं Raveena Tandon, तस्वीरें देख फैंस ने बुलाया ‘ट्विन सिस्टर्स’

Raveena Tandon: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली रवीना टण्डन की ख़ूबसूरती के लोग क़ायल हैं। 48 साल की रवीना आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी 90 के दशक में हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री अपनी सुंदरता के लिए पॉपुलर हैं। रवीना सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 2:14 अपराह्न

Raveena Tandon
Follow Us
---Advertisement---

Raveena Tandon: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली रवीना टण्डन की ख़ूबसूरती के लोग क़ायल हैं। 48 साल की रवीना आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितनी 90 के दशक में हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री अपनी सुंदरता के लिए पॉपुलर हैं। रवीना सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपनी ख़ूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं मंगलवार को रवीना ने अपनी बेटी के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट की हैं जिसे देख फैंस दोनों माँ-बेटी की तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं। 

बेटी राशा के साथ Raveena Tandon ने शेयर की ख़ूबसूरत तस्वीर 

इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राशा ठडानी (Rasha Thadani) के साथ Raveena Tandon द्वारा पोस्ट की तस्वीरों में दोनों माँ-बेटी प्लेन के अंदर बैठे हैं। दोनों ने काले रंग के आउटफ़िट्स पहने हैं। ऐसा लग रहा है कि रवीना अपनी बेटी के साथ कहीं घूमने जा रहीं हैं। इन तस्वीरों में राशा अपनी माँ रवीना की गोद में बैठकर सेल्फ़ी के लिए पोज़ दे रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया “एक और बार, एक और एडवेंचर पर जा रहे हैं”। 

फैंस ने बुलाया ‘ट्विन सिस्टर्स’

रवीना और राशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जहां फैंस दोनों माँ-बेटी की ख़ूबसूरती की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। रवीना के पोस्ट के नीचे एक यूज़र ने लिखा “दोनों बहुत सुंदर लग रही हैं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “रवीना का अपनी बेटी को बच्चों की तरह रखना बहुत पसंद है”। वहीं एक और यूज़र ने कमेंट किया “ट्विन माँ-बेटी या ट्विन सिस्टर्स सुपरटैलेंटिड”।

ग़ौरतलब है कि रवीना अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी बेटी भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं। दोनों पैपराज़ी द्वारा भी कई बार स्पॉट की गईं हैं। मंगलवार की सुबह भी दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। 

Raveena Tandon के पास हैं ये प्रोजेक्ट

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म वन फ्राइडे नाइट (One Friday Night) में नज़र आईं Raveena Tandon अब जल्द ही निर्देशक विवेक बुड़ाकोटी (Vivek Budakoti) की फ़िल्म पटना शुक्ला (Patna Shukla) में दिखाई देंगी। फ़िल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा अभिनेत्री संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म घुड़चड़ी (Ghudchadi) में भी नज़र आएंगी जो इसी साल रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026