---Advertisement---

कभी महेश भट्ट संग जुड़ा था Rhea Chakraborty का नाम, सुशांत से पहले इस एक्टर संग रिलेशनशिप को लेकर हुआ था हंगामा

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती वह नाम है जो फिलहाल लोगों के जुबान पर है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर कई सवाल उठाए गए थे और उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी बताया जा रहा था। हालांकि अब वह इससे आगे बढ़ गई है और अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Rhea Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती वह नाम है जो फिलहाल लोगों के जुबान पर है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर कई सवाल उठाए गए थे और उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी बताया जा रहा था। हालांकि अब वह इससे आगे बढ़ गई है और अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। एक समय था जब उन पर सवालों की बरसात हुई थी और यहां तक उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों से काफी कुछ सुनने को भी मिला था। रिया प्रोफेशन लाइफ को लेकर वह हमेशा विवादों में रही है। वीडियो जॉकी से करियर की शुरुआत करने वाली रिया की निजी जिंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानी।

ड्रग केस में आया था नाम

रिया चक्रवर्ती ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह बॉलीवुड की दुनिया में नाम बनाने तो आएगी लेकिन उन्हें सिर्फ बदनामी हाथ लगेगी। यह बात सच है कि रिया को फिल्मी दुनिया में भले ही वह चमक ना मिली हो लेकिन उनसे जुड़े विवाद उन्हें लोगों के बीच चर्चा में रखा है। सबसे पहले हम बात करते हैं ड्रग्स केस की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में रिया का नाम जुड़ा था।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

प्यार की वजह से विवादों में आई रिया

पहले वीडियो जॉकी से करियर की शुरुआत करने वाली रिया ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और बाद में बॉलीवुड में डेब्यू की थी। उन्हें पापुलैरिटी हाथ नहीं आई लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो उनकी सुसाइड के बाद रिया पर एक्टर के परिवार ने पैसे हड़पने और इस हत्या की साजिश गढ़ने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पूछताछ के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था। रिया को उस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां केस में उनकी खींचातानी हो रही थी वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से जा चुके थे।

आदित्य रॉय कपूर संग जुड़ा था नाम

सुशांत सिंह राजपूत से पहले रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को 2 साल तक डेट कर चुके हैं। यही नहीं जब आदित्य आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर को किस करते हुए दिखे थे तो रिया गुस्सा हो गई थी। उन्होंने बदला लेने के लिए कुछ ऐसा किया जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।रिपोर्ट की मानें तो ‘सोनाली केबल’ में पहले रिया अली फजल को किस करने से मना कर दिया था लेकिन आशिकी 2 के सीन को देख वह यह करने के लिए मान गई थी।

महेश संग रिश्ते पर उठे थे सवाल

इतना ही नहीं रिया का नाम उनसे दोगुनी उम्र के डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि उम्र के फ़ासलों के बावजूद रिया और महेश एक दूसरे को डेट कर रहे थे। महेश की फिल्म से रिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो दोनों की बीच की नज़दीकियां कई दफा देखने को मिली थी। यहां तक कि महेश के जन्मदिन पर एक कृप्टिक पोस्ट शेयर कर रिया ने लोगों को चौंका दिया था।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026