---Advertisement---

Richa Chadha की बर्थडे पार्टी में गेस्ट को दी गई स्पेशल सर्विस, फोटोज देख लोगों की हुई बोलती बंद

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा हमेशा कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है और एक बार फिर बर्थडे पार्टी में भी कुछ ऐसा ही करती हुई दिखी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब चर्चा में है। फोटोज में वह गेस्ट को स्पेशल सर्विस देती हुई नजर आई और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 1:34 अपराह्न

Richa Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। बीते 18 दिसंबर को एक्ट्रेस ने 37वां जन्मदिन मनाया और पार्टी की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर अब चर्चा में है। दो दिन के बाद भी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई और कहने में दो राय नहीं है कि पार्टी की झलक वाकई काफी अलग और खास है। इस पोस्ट को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की पार्टी ऐसी भी हो सकती है। जहां बॉलीवुड में बर्थडे पार्टी में खूब लाइमलाइट देखने को मिलती है वहीं ऋचा ने अलग अंदाज में इस पार्टी को खास बनाती हुई दिखी।

क्यों खास है ऋचा की पार्टी

पार्टी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर ऋचा ने अपने पति अली फजल के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “कल मेरा जन्मदिन था।” अगली तस्वीर में उन्होंने कहा, “हम पार्टी के लिए तैयार नहीं थे और हमने एक चाट ऑर्गेनाइज किया। इसमें मेरे कुछ पसंदीदा लोग आए लोगों को यहां चाट खाने को मिला और फुट मसाज भी वह भी आनंद से।” जी हां, ऋचा की पार्टी में आने वाले लोगों को स्पेशल मसाज दिया गया जो उन्हें रिलैक्स करने के लिए था। इस दौरान विजय के साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही है। करीबी और दोस्तों के साथ ऋचा काफी मस्ती करती हुई नजर आई जिसकी अनदेखी तस्वीर चर्चा में है।

ऋचा ने पोस्ट के साथ कहीं ये बात

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋचा ने कैप्शन में लिखा, “पोस्ट यह एक अच्छा साल रहा। हमारे पास बस एक छोटा सा अचानक खुला घर था जब दुनिया इतनी नुकसान और पागलपन का सामना कर रही हो तो अपनी हड्डियों में कृतज्ञता महसूस करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि अब आशीर्वाद गिरने का समय आ गया है। सबसे अद्भुत समय के लिए धन्यवाद अली फजल। मैं किसी और को नहीं जानती जो इतने कम समय में इसे पूरा कर सके।धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्तों मुझे बहुत प्यार महसूस हो रहा है धन्यवाद तस्वीरों के लिए। मैंने कुछ भी नहीं लिया। कहानियों पर और पोस्ट कर रही हूं। अगला साल बेहतर हो। ऊपर और आगे हैप्पी बर्थडे टू मी ऋचा।” गौरतलब है कि अली फजल और ऋचा शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Peddi Box Office Collection Day 4

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026