Rise and fall 2: रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल का सीजन 2’ ऑडियंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। लेकिन फैंस का सबसे ज्यादा मजा नेताओं और सेलिब्रेटीज के बीच चल रही जुबानी जंग से आ रहा है। अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें गौतम गुलाटी ने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के लुक और बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। जिसे सुनकर प्रियंका भड़क जाती हैं। लेकिन सबसेज्यादा गुस्सा प्रोमो को देख रही ऑडिंयस को आता है।
Rise and fall 2 में भिड़े प्रियंता चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी
‘राइज एंड फॉल 2’ के नए प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी से गौतम गुलाटी बहस करते हुए दिख रहे हैं। इस लड़ाई के दौरान गौतम गुलाटी ने प्रियंका के लुक, उनके बात करने के तरीके और उनकी हिरोइन’ वाली इमेज पर तीखा तंज कसा था। उन्होंने प्रियंका के लुक को लेकर सवाल उठाया और कहा कि, ‘सिर्फ इसलिए कि तुमने कुछ अच्छे कपड़े पहन लिए हैं और तुम एक हिरोइन जैसी दिखती हो अगर तुम एक हिरोइन हो, तो फिर हिरोइन की तरह बर्ताव भी करो । तुम्हें पता है कि हिरोइंस कैसे बात करती हैं? तुम्हें पता है कि एक्ट्रेसेस कैसे बात करती हैं?
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-MX Player by Prime Video
वे चीखती-चिल्लाती नहीं हैं। उन्हें पता होता है कि कैसे बात करनी है। इसीलिए वे फिल्मों में होती हैं। वे किसी रियलिटी शो में आकर लोगों के साथ इस तरह उलझती नहीं हैं।’ गौतम गुलाटी के इस कमेंट को सुनकर प्रियंका को काफी गुस्सा आ जाता है। वो सीधे मैदान में आने की बात कहते हुए ललकारती हैं कि, ‘तुम एक स्ट्रॉन्ग लेडी मजबूत महिला को बर्दाश्त नहीं कर सकते, यही तुम्हारा ग्राफ है। अब आ जाओ मैदान में।’ इस दौरान शो के अन्य कंस्टेंट हस रहे थे तो कुछ हैरान थे।
प्रियंका चाहर चौधरी की कर रहे तारीफ
गौतम के इस बयान के बाद प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर बुरी तरह भड़क गए। फैंस का कहना है कि गौतम खुद एक रियलिटी शो स्टार हैं और उनका किसी महिला को यह सिखाना कि हिरोइन को कैसे बर्ताव करना चाहिए, बेहद गलत है। वहीं, वो प्रियंका के द्वारा ललकारने के तरीके से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि, प्रियंका ने गौतम गुलाटी की भयंकर क्लास लगाकर बहुत अच्छा किया है। वो प्रियंका की हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं।







