---Advertisement---

Rise And Fall: पवन सिंह के जाते ही व्यूज में आई गिरावट तो मेकर्स ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को किया अप्रोच, क्या भोजपुरी ऑडियंस का जीत पाएगी दिल

Rise And Fall: पवन सिंह के जाते ही मेकर्स का एक और दाव, क्या मनीषा रानी से मिलेगा सपोर्ट। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आखिर क्यों अटकलों का बाजार हुआ गर्म, आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने लोगों को किया एक्साइटेड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2025 1:46 अपराह्न

Rise and Fall
Follow Us
---Advertisement---

Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और एक समय पर यह बिग बॉस 19 को व्यूज के मामले में मात दे रही थी। पवन सिंह के निकलने के बाद फैंस की नाराजगी देखी जा रही है। इस सबके बीच बीते दिन टॉप 5 नॉन फिक्शन ओटीटी शोज की रैंकिंग में राइज एंड फॉल को दूसरी जगह मिली जबकि बिग बॉस 19 टॉप पर राज करते देखा गया। अब टेली चक्कर के इस रिपोर्ट में इस बात की तरफ इशारा किया गया है कि मनीषा रानी राइज एंड फॉल में नजर आ सकती है और वह फर्स्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

राइज एंड फॉल में क्या वाइल्ड कार्ड बनकर आएगी मनीषा रानी

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाली मनीषा रानी सेकंड रनर अप बनी थी और जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके साथ ही यूपी और बिहार में उनके फैंस की कमी नहीं है। हालांकि इस सब के बीच मनीषा रानी को लेकर कहा जा रहा है कि वह राइज एंड फॉल में फर्स्ट वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो सकती है। मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि का फिलहाल इंतजार रहने वाला है।

मनीषा रानी ने की फैंस से सपोर्ट की मांग

वहीं एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें मनीषा रानी यह कहती हुई नजर आती है कि “हेलो पटना हैप्पी नवरात्रि में मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी आप सभी के साथ इस नवरात्र में आपके साथ सेलिब्रेट करने के लिए लेकिन मुझे एक ऑपच्यरुनिटी मिला है जहां मैं एक शो में जा रही हूं। इवेंट नहीं कर पाऊंगी उसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं और प्लीज आप लोग प्रिंस इवेंट को हेट मत दीजिएगा। मेरी गलती है मुझे जाना पड़ेगा। मुझे पता है कि आप लोग मेरा यह सिचुएशन समझ रहे होंगे और मुझे बहुत सारा प्यार दीजिएगा। मैं वादा करती हूं कि शो से जब मैं बाहर आउंगी तो मैं पटना आऊंगी आप सभी से मिलने। आशीर्वाद दीजिए कि मैं यह शो जीत
पाऊं।

राइज एंड फॉल से अपनी निजी कारणों से पवन सिंह बीते हफ्ते बाहर हो चुके हैं। अब ऐसे में मनीषा रानी के आने से क्या होता है इस पर नजर रहेंगी। फिलहाल शो में किकू शारदा, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, अर्जुन बिजलानी जैसे चेहरे दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026