---Advertisement---

Rishi Kapoor Birth Anniversary: शादी में पिता की घड़ी पहनकर दुल्हा बने थे रणबीर, खास दिन पर पिता को इस तरह किया था याद

Rishi Kapoor Birth Anniversary: रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं रहे। आज एक्टर अगर होते तो 71वां जन्मदिन मना रहे होते। वहीं फैमिली अभी भी ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो जाती है। कई मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर से लेकर रणबीर कपूर भी बात करते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं खास मौके पर उन्हें फैंस खूब याद करते हैं। अपनी शादी के दिन रणबीर कपूर ने अपने पिता को कुछ इस तरह याद किया कि लोग देखते ही रह गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 12:41 अपराह्न

Rishi Kapoor Birth Anniversary
Follow Us
---Advertisement---

Rishi Kapoor Birth Anniversary: अपनी अदाकारी और जिंदादिली से अलग पहचान बन चुके ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह बात सच है कि अनगिनत यादें और हिट फिल्में देखकर फैंस के दिलों में यह एक्टर अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। आज अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो अपना 71वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन विधि के विधान को कौन टाल सकता है। एक्टर फिलहाल इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं लेकिन परिवार आज भी इस दुख से नहीं उभरा है और उन्हें आए मौके पर याद करता है। उन्हें याद कर परिवार ही नहीं फैंस की आंखें भी छलक उठती है। अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध रहे उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी खास दिन पर उन्हें कुछ इस तरह याद किया कि लोगों की आंखें नम हो गई।

रणबीर को दूल्हा बने देखना चाहते थे ऋषि कपूर

14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर लंबे समय तक आलिया भट्ट को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान खास मौके पर उनके पिता यानी ऋषि कपूर साथ नहीं थे क्योंकि वह हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर को शादी के सेहरे में घोड़ी चढ़ते देखना एक्टर का सपना था लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। हालांकि रणबीर ने अपने पिता के सपने को कुछ इस तरह पूरा किया कि दुनिया देखती रह गई। शादी से लेकर प्री वेडिंग फंक्शन तक में रणबीर के साथ ऋषि कपूर दिखे थे।

शादी के दिन रणबीर ने ऋषि कपूर को किया याद

जहां प्री वेडिंग फंक्शन हल्दी में रणबीर कपूर अपने पिता की तस्वीर को हाथ में लेकर डांस करते हुए नजर आए थे। इस दौरान उनके हाथ में ऋषि कपूर की तस्वीर और उस पर फूल की बारिश इस बात का सबूत है कि वह अपने पिता को कितना मिस कर रहे हैं। इतना ही नहीं शेहरा बांधे हुए रणबीर कपूर के हाथों में ऋषि कपूर की घड़ी भी दिखाई दी थी। कहा जाता है कि यह घड़ी न सिर्फ कीमत में बल्कि इससे काफी यादें भी जुड़ी हुई थी। इसी वजह से रणबीर ने इस खास दिन पर इस घड़ी को अपने शेरवानी लुक के साथ कंप्लीट किया था। आज भले ही ऋषि इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026