---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर ने दिखाई रणवीर और आलिया की दिलकश झलक, मूवी के फर्स्ट लुक पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर आज यानी 25 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर करण ने अपनी मोस्ट अवेटिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। चूंकि करण के लिए यह दिन खास है इसलिए उन्होंने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2023 12:28 अपराह्न

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर आज यानी 25 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर करण ने अपनी मोस्ट अवेटिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। चूंकि करण के लिए यह दिन खास है इसलिए उन्होंने इस दिन को चुना है। करण जौहर को डायरेक्शन में 25 साल हो चुके हैं ऐसे में फैंस के लिए यह दिन खास बनाने के लिए करण ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया है जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और जमकर अपना रिएक्शंस भी दे रहे हैं।

कलरफुल लुक में जंच रहे हैं रणवीर

धर्मा प्रोडक्शन ने रणवीर सिंह का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ”यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस ‘प्रेम कहानी’ का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर का फिल्म, 25 साल पूरे होने के मौके पर। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

क्यूटनेस से छा गईं आलिया

धर्मा प्रोडक्शन ने एक और पोस्ट में आलिया का लुक शेयर किया। इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा,”दिलों को धड़काने आ रही है इस प्रेम कहानी की रानी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर का फिल्म, 25 साल पूरे होने के मौके पर। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।”

रणवीर और आलिया की जोड़ी जबरदस्त

वहीं एक और पोस्ट में रणवीर और आलिया के लुक को शेयर कर धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा, “मिलिए धर्मा सिनेमा जगत की सबसे नई जोड़ी से – रॉकी और रानी से। इन दोनों की प्रेम कहानी है अधूरी उनके परिवार के बिना! देखते रहिए और उनके परिवार से मिलिए! #RockyAurRaniKiiPremKahaani, करण जौहर की 25वीं सालगिरह पर उनकी एक फिल्म है। 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में।

पोस्ट पर फैंस कर रहे हैं रिएक्ट

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फोटो पर एक यूजर ने कहा, “क्या मस्त जोड़ी है।” वहीं एक और यूजर ने कहा,”रॉकी और रानी निश्चित रूप से हमारा दिल जीतने वाले हैं।” एक और यूजर ने कहा, “पर्दे पर आग लगा रही है यह जोड़ी! यह शानदार होने वाला है!”

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026