---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर-आलिया की फिल्म पर सेंसर ने चलाई कैंची, CM ममता से लेकर इन शब्दों पर जताई आपत्ति

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली है और पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 1:01 अपराह्न

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली है और पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। फिल्म को प्रमोट करने में स्टारकास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन इस बीच सेंसर बोर्ड की कैंची इस फिल्म पर भी चलाई गई है। ‘आदिपुरुष’ को लेकर हंगामे के बाद अब सीबीएफसी कोई भी गलती नहीं करना चाहती है और ऐसे में उन्होंने रणवीर और आलिया की फिल्म से कई शब्द हटा दिए हैं जो कथित तौर पर अपशब्द माने जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

कई शब्दों पर सेंसर ने जताई आपत्ति

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म से ‘बी डी’ को ‘बहन दी’ में तब्दील कर दिया गया है क्योंकि यह अपमानजनक शब्द की लिस्ट में शामिल है। वहीं विवाद ना हो इसकी वजह से मेकर्स ने रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क को ‘बोल्ड मॉन्क’ शब्द कर दिया है। वैसे तो यह फिल्म काफी रोमांटिक और फैमिली एंटरटेनर लग रही है लेकिन अब इस पर सेंसर एक्शन के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में हैं। इस सबके अलावा फिल्म में ममता बनर्जी के नाम का भी इस्तेमाल किया गया था और ऐसे में सीबीएफसी में इस पर भी कैंची चलाई है।

इन शब्दों में भी हुआ बदलाव

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में लोकसभा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम का इस्तेमाल करते हुए एक डायलॉग भी था। इस पर सेंसर ने एक्शन लेते हुए उसे काट दिया है। इतना ही नहीं कपड़े के दुकान के एक सीन में महिलाओं का अपमान किया गया और वहीं इस फिल्म में ‘ब्रा’ शब्द को ‘आइटम’ में बदल दिया गया है। इतने बदलाव के बाद सेंसर की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट तो मिल गया है लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

फिल्म में ये स्टार कास्ट आएंगे नजर

2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी नजर आने वाली है। रणवीर और आलिया की फिल्म करण जौहर ने निर्देशित किया और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026