---Advertisement---

Rohit Basfore: मर्डर या अनहोनी! मनोज बाजपेयी के को-स्टार की मौत ने मचाई सनसनी, Family Man Season 3 में आखिरी बार देख सकेंगे लोग

Rohit Basfore: फैमिली मैन 3 में नजर आने वाले रोहित बासफोर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनकी मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसने लोगों के बीच मचाई सनसनी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2025 10:39 पूर्वाह्न

Rohit Basfore
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Basfore: जिंदगी और मौत पर किसी का भी जोर नहीं है। कहते हैं जब समय इस दुनिया में पूरी हो जाए तो मौत को आने से कोई नहीं रोक सकता। यह सच है कि किसी के जाने के बाद उनकी फैमिली को सबसे ज्यादा नुकसान होता है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। हालांकि इस सब के बीच एक बार फिर Family Man Season 3 का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल एक एक्टर ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हम बात कर रहे हैं Manoj Bajpayee की सीरीज में नजर आने वाले रोहित बासफोर की जो इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए हैं।

छोटे ट्रिप पर गए Rohit Basfore कभी ना आ सके वापस

रोहित बासफोर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 27 अप्रैल को गुवाहाटी के पास गरभंगा वाटरफॉल के पास मृत पाए गए। पुलिसअधिकारियों ने कहा है कि यह घटना रविवार को दोपहर 2 बजे के आसपास हुई जहां फैमिली मैन सीजन 3 एक्टर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को कहा था कि वह छोटे से ट्रिप पर जा रहे हैं और शाम तक वापस आ जाएंगे। वही उनके दोस्तों की माने तो वाटरफॉल में Rohit Basfore गिर गए थे जिसकी वजह से वह इस दुनिया को छोड़ गए।

रोहित बासफोर की फैमिली के आरोप के बाद उठने लगे मौत पर सवाल

Rohit Basfore को लेकर पुलिस ने कहा कि हमें करीब 4 बजे रिपोर्ट मिली और 4:30 बजे जब हम घटनास्थल पर पहुंचे। 6:30 के आसपास शव को बरामद किया गया। कहा जा रहा है कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बासफोर झरने में गिर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि फैमिली मैन सीजन 3 एक्टर के शरीर में कुछ चोट की निशान देखी गई। दूसरी तरफ फैमिली मर्डर का आरोप लगा रही है जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। इतना ही नहीं परिवार को चार लोगों पर शक था जिसके नाम भी पुलिस के सामने दर्ज किए गए हैं।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि रोहित बासफोर की मौत को लेकर क्या खुलासे होते हैं। मनोज बाजपेयी के साथ Rohit Basfore की Family Man Season 3 इस साल रिलीज हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026