---Advertisement---

Saif Ali Khan के बर्थडे को ग्रांड बनाने पहुंचे इब्राहिम, हाथ में बैलून लिए देसी लुक में नजर आई Sara Ali Khan

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ग्रांड पार्टी तो बनती है हालांकि एक्टर निजी जिंदगी को जीना पसंद करते हैं और ऐसे में वह अक्सर फैमिली फंक्शन को एंजॉय करते दिखते हैं। ऐसे में यह सेलिब्रेशन भी प्राइवेट होने वाला है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 3:24 अपराह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ग्रांड पार्टी तो बनती है हालांकि एक्टर निजी जिंदगी को जीना पसंद करते हैं और ऐसे में वह अक्सर फैमिली फंक्शन को एंजॉय करते दिखते हैं। ऐसे में यह सेलिब्रेशन भी प्राइवेट होने वाला है और ऐसे में इसे खास और हेपनिंग बनाने पहुंचे सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों भाई-बहन अपने पिता के जन्मदिन को ग्रांड बनाने पहुंचे हैं। दोनों का यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और साफ जाहिर है कि पिता के लिए उनके पास सरप्राइज है।

सैफ के जन्मदिन पर पहुंचे सारा-इब्राहिम

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान व्हाइट सूट सलवार के साथ फ्लोरल दुपट्टे में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी, ओपन हेयर स्टाइल और सिल्वर ज्वैलरी में सारा की खूबसूरती देखने लायक है और फैंस उनकी लगातार तारीफ करते नजर आए। वहीं उनके हाथ में रंग-बिरंगे बैलून और केक भी है। वहीं इब्राहिम अली खान इस दौरान उनके साथ दिखे। कैजुअल लुक में हाथ में गिफ्ट लिए इब्राहिम ने पैपराजी के लिए पोज भी दिया।

चारों बच्चों के लिए बेस्ट डेड हैं सैफ

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोगों का ध्यान जिस चीज ने खींचा वह है ‘बेस्ट डेड’ का बैलून जो सारा के हाथ में है। गौरतलब है कि सैफ अली खान की शादी पहले अमृता सिंह से हुई थी जिससे उनके 2 बच्चे हैं सारा अली खान और सैफ अली खान। अमृता से तलाक के बाद करीना से उन्होंने शादी रचाई जिससे उनके 2 बेटे हैं तैमूर अली खान और जेह। आज अमृता और सैफ भले ही अलग हो गए हैं लेकिन दोनों परिवार के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और सैफ अपने बच्चों से क्लोज हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026