---Advertisement---

Saiyaara Box Office Collection Day 10: क्या Ranbir Kapoor की Animal का रिकॉर्ड ब्रेक करेगी Ahaan Panday की ‘सैयारा?’ संडे को गाड़े झंडे

Saiyaara Box Office Collection Day 11: Ahaan Panday की फिल्म 'सैयारा’ ने रविवार को रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ये मूवी Ranbir Kapoor की Animal कलेक्शन के करीब पहुंच गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2025 11:14 पूर्वाह्न

Saiyaara Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Saiyaara Box Office Collection Day 10: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से बवाल मचाया हुआ है। इस फिल्म में Ahaan Panday और Aneet Padda की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। सैयारा को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। अभी तक ये फिल्म भारत में ही 248.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 60 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने छावा, पठान , दंगल जैसी फिल्मों को सीधे टक्कर दी है। इसके साथ ही अब तो ये Ranbir Kapoor की सुपर-डूपर हिट फिल्म Animal का रिकॉर्ड ब्रेक करने के करीब पहुंच गई है।

Saiyaara Box Office Collection Day 10 में आया भारी उछाल

Ahaan Panday और Aneet Padda स्टारर फिल्म सैयारा एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है। यही वजह है कि, ऑडियंस इसे देखने के बाद अपने आंसूओं को नहीं रोक पा रही है।

Picture Credit: Sacnilk

लगभग 60 करोड़ के बजट से बनी ये मूवी रिलीज के 11 दिनों तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक 248.65 करोड़ तक का कलेक्शन सिर्फ भारत में ही कर चुकी है। रविवार को मोहित सूरी की इस मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई की है। सैयारा का 10 वें दिन यानी की रविवार का कलेक्शन 31.18 करोड़ था। ये अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई थी। इससे पहले मूवी का सबसे ज्यादा कवेक्शन 26 करोड़ गया है। रिलीज होने के बाद जैसे ही फिल्म के दिन बढ़ते हैं कलेक्शन में गिरावट आती है। लेकिन सैयारा की कमाई बढ़ती जा रही है।

Ahaan Panday की सैयारा दे रही Ranbir Kapoor की Animal को टक्कर

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल साल 2023 दिसंबर में रिलीज हुई थी।एनिमल ने वर्ल्डवाइड 917.82 करोड़ की कमाई थी।

Picture Credit: Sacnilk

ये सबसे हिट मूवी साबित हुई थी। पिता और बेटे की केमिस्ट्री को दिखाती इस फिल्म ने इतिहास रचा था। लेकिन अहान पांडे की सैयारा अब इसका रिकॉर्ड ब्रेक करने के करीब पहुंच गई है। सैयारा ने 10 वें दिन 31.18 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर की एनिमल ने 10 वें दिन 36 करोड़ रुपए कमाए थे। इन दोनों मूवी की कमाई में मामूली सा फर्क है। एनिमल का बजट 100 करोड़ था, जबकि सैयारा का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026