---Advertisement---

Salaar: प्रभास के बर्थडे पर मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, नए पोस्टर में बवाल मचाते दिखे ‘बाहुबली’

Salaar: साउथ फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स फिल्म से पोस्टर को शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देते हुए नजर आए हैं। इसे देखने के बाद लोगों की बेचैनी बढ़ गई है और फैंस के लिए उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 5:51 अपराह्न

Salaar
Follow Us
---Advertisement---

Salaar: साउथ एक्टर प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि बॉलीवुड में भी उनकी एक अपनी अलग पहचान है और साउथ में उनके फैंस का जमावड़ा जगजाहिर है। वहीं जन्मदिन के मौके पर फैंस से स्टार को जबरदस्त बधाइयां मिल रही है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए ‘सालार पार्ट वन सीजफायर’ के मेकर्स कुछ ऐसा कर गए जो प्रभास फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, दरअसल मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है जिसे देखने के बाद फैंस और भी क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ‘सालार’ और प्रभास ट्रेंड में आ गए।

पोस्टर है खास

ऋषभ शेट्टी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी झलक फैंस को दिखाई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए ऋषभ ने लिखा, “आपका प्रदर्शन स्क्रीन पर आपके द्वारा जीती गई आकाशगंगाओं की तरह चमकता रहे विद्रोही स्टार प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” जहां तक पोस्टर की बात करें तो इसमें प्रभास खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनका यह इंटेंस लुक देखने लायक है और इसे देखने के बाद फैंस और भी बेताब हो गए हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है ‘सालार’

गौरतलब है कि ‘सालार’ फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी रिलीज तारीख भी दो बार टल चुकी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन और जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026