---Advertisement---

Salaar Teaser: ‘आदिपुरुष’ के बाद जलवा बिखेरने आ रहे हैं प्रभास, खतरनाक एक्शन और स्टंट देख हो जाएंगे हैरान

Salaar Teaser: ‘आदिपुरुष’ फिल्म में नजर आने वाले प्रभास भले ही कृति सेनन के साथ जादू ना चला सके लेकिन उनकी एक अलग पहचान है। मेकर्स को यह बात पता है कि प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल दिखाएगी और यही वजह है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का टीजर जारी कर दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Salaar Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Salaar Teaser: ‘आदिपुरुष’ फिल्म में नजर आने वाले प्रभास भले ही कृति सेनन के साथ जादू ना चला सके लेकिन उनकी एक अलग पहचान है। मेकर्स को यह बात पता है कि प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल दिखाएगी और यही वजह है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ का टीजर जारी कर दिया है। टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर प्रभास और ‘सालार‘ दोनों ट्रेंड में है और लोग इस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। इसे केजीएफ से खास कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जी हां, प्रभास ‘सालार’ में एक्शन पैक में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है टीजर में खास।

एक्शन करते नजर आएंगे प्रभास

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास को देख शायद फैंस के छक्के छूट जाएंगे और यही वजह है कि टीजर को देख लोग सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं।इसमें प्रभास फुल टू एक्शन मोड में नजर आएंगे और एक्शन टीजर को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म का केजीएफ के साथ कनेक्शन की बात करें तो इस टीजर को मेकर्स ने सुबह 5:12 पर जारी किया है और कहा जा रहा है केजीएफ में रॉकी जब समुंदर में गिरा तो उस समय 5:12 बजे होते हैं। इसी वजह से शायद मेकर्स ने इस समय को टीजर जारी करने के लिए चुना।

यहां देखें Video:-

ये स्टार्स आएंगे ‘सालार’ में नजर

‘सालार’ के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत मशहूर डायरेक्टर और एक्टर टीनू आनंद से होती है जो कहते हैं “टाइगर, चीता, एलीफेंट वेरी डेंजरस बट नॉट इन जुरासिक पार्क।” इसके साथ ही प्रभास की धमाकेदार एंट्री होती है और वह फुल एक्शन मोड में नजर आते हैं। उनका यह अंदाज देख लोग कायल हो रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, जागपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

इस सबके अलावा प्रभास की इस फिल्म को पार्ट वन माना जा रहा है जिसका नाम है ‘सालार सीजफायर’। वहीं फैंस को उम्मीद है कि अगर फिल्म अच्छी कमाई करती है तो मेकर्स फिल्म का का सेकंड पार्ट भी लाएंगे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं जो सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि प्रभास भले ही ‘आदिपुरुष’ में अपना जलवा ना दिखा सके हैं लेकिन इस फिल्म से जरूर परचम लहराएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026